प्रदेश सरकार द्वारा क्षेत्र में विकास के नाम पर करोडों रु खर्च किए जा रहे है। बदनावर आरइएस विभाग अंतर्गत निर्माणाधीन ग्रेवल मार्ग निर्माण में भारी अनियमितताएं सामने आयी है। करोडों के विकास कार्य कागजोें में पुरे होते दिखायी पड रहे है। धरातल पर केवल औपचारिकताएं निभायी जा रही है।
बदनावर@टीम भारतीय न्यूज़
आरइएस विभाग द्वारा निर्मित 136 ग्रेवल मार्ग निर्माण में हुए भारी भ्रष्टाचार को लेकर मप्र कांग्रेस कमेटी सचिव सुनील सांखला, जिला पंचायत सदस्य अशोक डावर, प्रतिनिधी निर्देष सोनगरा के नेतृत्व में एसडीएम के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार सोनिका सिंह को सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया कि जनपद पंचायत के आरइएस विभाग द्वारा स्वीकृत 136 ग्रेवल मार्ग निर्माण में भारी भ्रष्टाचार किया गया। भुगतान की गयी राशि निर्माण कार्य से अधिक आहरण की गयी। 4 दिन में जाॅच कर कार्रवाई की जावे।
2022-23 को समाप्त होने के बावजुद जिला पंचायत सदस्य व जनपद पंचायत सदस्य के प्रस्ताव पर निधी का आंबटन राज्य शासन द्वारा नही किया गया।
जनपद पंचायत के निर्वाचन को 8 माह से अधिक समय तक बीतने पर भी प प्रशासकीय समिति का गठन नहीं किया गया। तथा पिछला वर्ष बीतने के बावजुद विधार्थियों को साइकल वितरण कार्य नहीं किया गया।
ज्ञापन देने के दौरान प्रशासन को स्पष्ट बताया गया कि 4 दिन में जांच कर कार्रवाई नहीं होने पर जनपद परिसर में आमरण अनशन किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी। इस दौरान अशोक डावर, निर्देष सोनगरा, रुग्नाथ, उमेष भाभर, उमेष पवार, मांगीलाल गामड, भरत पाटीदार मुंगेला, राधेष्याम तारोदिया, निर्भय सिंह,चन्दन भुरिया, नंदराम भुरिया, विनोद शर्मा, महेश पाटीदार, दिगविजयसिंह चुंडावत,वरदीचंद माली, अषोक पटेल, राहुल पाटीदार, अष्विन पाटीदार, जितेन्द्र चैधरी, ओमप्रकश मालवीय, मनोज परमार,मोतीराम मेडा, रामप्रसाद मेडा, नन्दराम, परमानंन्द ओसारी, देवा अरड, नागु भुरिया, कृश्णा चैहान, बीजल भुरिया, राम सिर्वी, करण मकवाना,संजय भुरिया, भेरुलाल वसुनिया सहीत बडी संख्या में जनप्रतिनिधी व सरपंच मौजूद थे। ज्ञापन का वाचन सुनील सांखला ने किया। आभार वर्दीचंद माली ने माना।






























