दिनांक 08/03/23 को कुमारी करिश्मा बाल्मीक के द्वारा थाना हटा उपस्थित आकर रिपोर्ट की थी कि, जागेश्वर बाल्मीक उसके परिवार से बुराई रखता है होली के दिन दिनांक 08/03/23 के शाम करीबन साढ़े सात बजे जागेश्वर हमारे घर के सामने आकर गाली गुफ्तार करने लगा जो पिता जी ने घर के बाहर आकर जागेश्वर को गाली गुफ्तार करने से मना किया तो जागेश्वर अपने हाथ मे लिये चाकू मेरे पिता को मारने दौड़ा जो मेरे पिता वहाँ से हटा गये और मेरे भाई कृष्णा उर्फ आशिक बाल्मीक मेरे पिता को बचाने को गया तो जागेश्वर ने भाई कृष्णा उर्फ आशिक को जान से मारने की नियत से हाथ में लिये हुये चाकू को कृष्णा की गर्दन की बायें तरफ मार दिया।
दमोह@चतुर्भुज बिट्टू दुबे
रिपोर्ट पर थाना हटा में आरोपी जागेश्वर बाल्मीक के विरूध्द अपराध क्रमांक 108/23 धारा 307 294506 भा०द०वि० पंजीबध्द किया गया।
घटना के बाद से ही आरोपी जागेश्वर बाल्मीक फरार हो गया था। घटना के बाद ही आरोपी को पकड़ने के लिये हटा पुलिस जगह जगह दबिश दे रही थी। पुलिस पार्टीया ने क्रमशः शहडोल, गढ़ाकोटा, पथरिया एवं सागर में आरोपी के रिस्तेदारीयो में दबिशें दी थी। पुलिस के द्वारा लगातार दबिशो के चलते आरोपी के परिजन एवं रिश्तेदार सख्ते मे आ गये और मजबूरन आरोपी की सूचना परिजनों के द्वारा ही दी जाने लगी थी। कल रात्रि दिनांक 28.03.23 को सूचना मिली की आरोपी जागेश्वर बाल्मीक बाबा की तलैया के पास है। पुलिस ने बिना बिलम्ब किये रेड किया और आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक डी पी अहिरवार, सउनि सुंदरलाल सुमन, प्र. आर जितेंद्र लडिया प्र. आर महेंद्र रैकवार, प्र०आर० सौरभ टण्डन प्र.आर. राकेश अठ्या आर गौरव मिश्रा आर श्रीराम प्रजापति, आर नीरज नामदेव की उल्लेखनीय भूमिका रही है। आरोपी से घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया है। आज आरोपी को न्यायालय पेश किया गया है।





























