महिन्द्रा XUV 500 कार से परिवहन कर ले जाई जा रही 88 हजार रूपये किमती अवैध POWER 1000 कम्पनी की बियरकेन कुल 37 पेटी 444 बल्क लीटर जप्त करने में मिली महत्वपूर्ण सफलता।
धार@साबिर खान
दिनांक 28.03.2023 को मुखबीर सूचना पर बडवानी तरफ से एक महिन्द्रा XUV 500 कार में अवैध शराब भरकर ले लाने की सूचना पर विश्वास कर चौकी प्रभारी सिंघाना द्वारा पुलिस टीम को सूचना से अवगत कराया ।
चौकी सिंघाना पुलिस टीम द्वारा बडवानी रोड अम्बिका स्कुल के सामने सिंघाना पर दो टीम बनाकर बडवानी सिंघाना रोड तरफ आ रही सफेद महिन्द्रा XUV 500 क्रमांक MP 05 CA 2558 बमुश्किल पकडा कार को चैक करते कार की डिक्की मे छुपाकर रखी गई अवैध शराब परिवहन कर ले जाते 37 पेटी POWER 1000 कम्पनी की बियरकेन 444 बल्क लीटर किमती 88,000 रुपये की पकडी ।
अवैध शराब परिवहन कर ले जाते आरोपी समीर कुमार व आनंद चौहान से एक महिन्द्रा XUV 500 क्रमांक MP05CA2558 किमती दस लाख रुपये व अवैध शराब 37 पेटी POWER 1000 कम्पनी की बियरकेन किमती 88,000 रूपये की जप्त कर आऱोपीयो के विरुद्ध थाना मनावर पर अपराध क्र 370/23 धारा 34(2), 34(1) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरण – घटना दिनांक 28.03.23 को मुखबीर द्वारा सूचना मिली की बडवानी तरफ से एक सफेद रंग की XUV 500 कार आ रही है जिसमें अवैध शराब POWER 1000 कम्पनी की बियर भरकर आ रहा है । मुखबीर सूचना पर हमराही फोर्स को अवगत कराकर उक्त वाहन की धडपकड हेतू 2 पुलिस टीम तैयार कर बडवानी रोड अम्बिका स्कुल के सामने सिंघाना पर बडवानी तरफ से आने वाले प्रत्येक वाहनो की मुस्तैदी से चैकिंग कर मुखबीर द्वारा बताई गई XUV 500 कार पास मे आते ही पुलिस को देखकर चालक अपने वाहन को भगाने लगा जिसे हमाराही फोर्स व पंचानो की मदद से बमुश्किल पकडा गया । XUV 500 कार क्रमांक MP 05 CA 2558 को चैक करते कार से अवैध बिना परमीट की पावर 1000 कम्पनी की 37 पेटी बियरकेन व उक्त वाहन से चालक समीर कुमार पिता ज्ञानप्रकाश टंकन जाति सतनामी हरिजन उम्र 21 साल निवासी दरबार काम्पलेक्स छोटी सागौर हाल मुकाम कल्याण सम्पत कालोनी सागौर कुटी थाना बेटमा जिला इन्दौर व दुसरा साथी आऱोपी आनंद पिता समरथ चौहान जाति कलोता उम्र 22 साल निवासी रलाईता थाना गौतमपुरा इन्दौर को मौके से गिरफ्तार कर आरोपी समीर से XUV 500 कार व आरोपी आनंद से पावर 1000 कम्पनी की 37 पेटी जप्त कर थाना मनावर पर अप. क्र 370/23 धारा 34(2),34(1) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया ।
उल्लैखनीय कार्यवाही – श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार द्वारा लगातार अवैध शराब परिवहन पर अंकुश लगाने संबंधी अपराधियों की गिरफ्तारी के लेकर लगातार थाना प्रभारियो को निर्देशित किया जा रहा है, जिसके तारतम्य मे श्रीमान मनोज कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक महोदय जिला धार एंव श्रीमान देवेन्द्र पाटीदार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जिला धार के निर्देशन एंव श्रीमान धीरज बब्बर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनावर के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी मनावर निरीक्षक नीरज बिरथरे के मार्गदर्शन मे चौकी प्रभारी सिंघाना उनि गुलाबसिंह भयडिया द्वारा चौकी सिंघाना पुलिस टीम के साथ अवैध शराब परिवहन कर ले जाते आऱोपी (1) समीर कुमार पिता ज्ञानप्रकाश टंकन जाति सतनामी हरिजन उम्र 21 साल निवासी दरबार काम्पलेक्स छोटी सागौर हाल मुकाम कल्याण सम्पत कालोनी सागौर कुटी थाना बेटमा जिला इन्दौर (2) आनंद पिता समरथ चौहान जाति कलोता उम्र 22 साल निवासी रलाईता थाना गौतमपुरा जिला इन्दौर को गिरफ्तार कर आऱोपी समीर से एक XUV 500 कार वाहन क्र MP 05 CA 2558 किमती 10,00,000 रुपये व आनंद से अवैध पावर 1000 कम्पनी की 37 पेटी बियरकेन 444 बल्क लीटर किमती 88,000 रूपये की जप्त की गई ।
उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी मनावर कार्यवाहक निरीक्षक नीरज बिरथरे के निर्देशन में चौकी प्रभारी सिंघाना उनि गुलाबसिंह भयडिया, प्र आर 340 राजेन्द्र, आर 403 रमेश, 519 ओमप्रकाश, आर 283 नैनसिंह, आर 993 राकेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।






























