पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य प्रतापसिंह के निर्देशन में थाना क्षेत्र में गुंडे बदमाशो एवं फरार आरोपीयो की धरपकड़ के लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
धार@साबिर खान
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार, एसडीओपी श्री दिलीपसिह बिलवाल कुक्षी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 27.03.2023 को थाना प्रभारी रणजीतसिह बघेल के नेत्रत्व में थाना बाग के फरार वारंटी (1) आरोपी भाया पिता मडु उर्फ मड़िया जाति भील निवासी धावड़दा थाना टाण्डा के 10 स्थाई वारंट (2) आरोपी भाया पिता केन्दरसिह जाति भील निवासी धावड़दा थाना टाण्डा के 8 स्थाई वारंट (3) आरोपी ईडिया पिता तेरसिह जाति भील निवासी बरखेडा थाना बाग के 3 स्थाई वारंट कुल 21 स्थाई वारंट तामिल कराये गये और वारंटीयो को न्यायालय कुक्षी पेश किया गया।
स्थाई वारंटीयो की धरपकड़ में उप निरीक्षक गिलदारसिह बघेल, उप निरीक्षक जयपाल बिल्लौरे, प्र. आर. 53 लोकेश शुक्ला, प्र.आर. 830 भावसिह रावत, आर. 891 शाहदर चौंगड़, आर. 199 दुर्गेश चौहान, आर. 528 सीताराम डोडवे, आर. 10 मालसिह का विशेष सराहनीय योगदान रहा।






























