रोहित काशवानी (भा.पु.से.) सेनानी 34वीं वाहिनी विसबल धार के निर्देशानुसार वाहिनी परिसर में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 14.03.2023 से दिनांक 16.03.2023 तक किया गया।
धार@साबिर खान
जिसमें योगाचार्य डॉ. श्री शुभम राठौर द्वारा वाहिनी में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया। इसमें विभिन्न प्रकार के योगासन जैसे:– ताड़ासन, भुजंगासन, सूर्य नमस्कार आदि कराएं गए। कार्यक्रम में उपस्थित 130 अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा रूचि लेकर योग प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। प्रशिक्षण में उप सेनानी श्रीमती रचना भदौरिया द्वारा बताया गया कि योग व्यक्ति का मानसिक तनाव दूर करता है, जिससे मानसिक शांति प्राप्त होती हैं तथा व्यक्ति शारीरिक रूप से भी फिट होता है, इसलिए वाहिनी में नियमित रूप से योग शिविर का आयोजन कराया जा रहा है। कार्यक्रम में उप सेनानी श्रीमती रचना भदौरिया के अतिरिक्त सहायक सेनानी श्री सौरभ तोमर, सहायक सेनानी,श्री हेमंत पाटीदार तथा वाहिनी के समस्त अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित थे।






























