Contact News Publisher
महिला बाल विकास विभाग धार जिले के समस्त परियोजना अधिकारी प्रवेक्षक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने सामुहिक अवकाश लेकर अनिश्चिकालीन हड़ताल पर हैं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओ के हड़ताल पर होने के कारण कई जगह पर आंगनवाड़ी केंद्र के ताले तक नहीं खुले ।
धार@साबिर खान
वही बच्चे बाहर कुछ देर बैठे हैं और चले गए। हड़ताल का असर दिखाई दे रहा है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका ओं द्वारा एक स्थान पर एकत्रित होकर आगे की रणनीति बनाई गई।
संघ के सरक्षक बि, आर, चौहान के नेतृत्व में परियोजना अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष कमल सिंह निगवाल, परवेक्षक संघ कि जिला अध्यक्ष श्रीमती राखी देवड़ा,आ,का,राज श्री जाट,अनीता गर्ग सहायिका संघ कि जिला अध्यक्ष श्रीमती रानी जायसवाल के संयुक्त आह्वान पर जिले के प,अ,परवेक्ष आ,का, सहायिका मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका ओ द्वारा आन्दोलन जारी है । जानकारी संघ कि जिला अध्यक्ष श्रीमती राखी देवड़ा एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती रानी जायसवाल द्वारा दी गई।






























