भोपाल में खेली जा रही म.प्र राज्य स्तरीय पैरा बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल में राहुल सिंह ने प्रफुल्ल शर्मा (भोपाल) को 21-9,21-2 से पराजित कर लगातार दूसरी बार राज्य विजेता का खिताब जीता। राज्य स्तर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राहुल दिनांक 23 मार्च से लखनऊ में खेली जाने वाली पैरा राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भाग लेंगे।