श्रीमान पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा शहर में चाकू की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके तारताम्य में कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना तंत्र मजबूत कर सतत भ्रमण के दौरान दिनाँक 01.03.23 को कोतवाली पुलिस को शहर भ्रमण एवं गस्त चैक के दौरान रात्रि मे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की चरहाई मे महेश पहलवाल की दुकान के सामने 04 व्यक्ति बैठे है।
दमोह@चतुर्भुज बिट्टू दुबे
कोतवाली पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही की गयी जो दो व्यक्ति भाग गये एवं दो व्यक्तियो को पकड़ा गया जिसके कब्जे से 02 चाकू बटनदार जप्त किया। जिसका नाम पूछा जिसने अपना नाम 1 सोमेश पिता सूरज बाल्मीकि निवासी जटाशंकर 2. अभिषेक पिता प्रेमलाल बाल्मिकी निवासी जटाशंकर कालोनी का होना बताया। उक्त आरोपियो के विरूद्ध थाना कोतवाली मे आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किये गये। पूर्व में भी उक्त दोनो आरोपीयो के विरूद्ध मार-पीट के अपराध पंजीबद्ध है ।
नाम आरोपी- 1. सोमेश पिता सूरज बाल्मीकि निवासी जटाशंकर कालोनी दमोह 2. अभिषेक पिता प्रेमलाल बाल्मिकी निवासी जटाशंकर कालोनी दमोह जब्त मशरूका- 02 बटनदार चाकू कीमती 500/-रूपये
सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के नाम – थाना प्रभारी कोतवाली विजय राजपूत, सउनि.गोविंद सिंह, आर. 413 राजेश, आर. 541 रामकुमार, 744 कृष्णकुमार, 80 आयुष, 104 अमित






























