दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत आने वाली जबलपुर नाका चौकी इलाके से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर लड़की को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
दमोह@, चर्तुभुज बिट्टू दुबे
वही लड़की को भगाकर ले जाने वाले सागर जिले के रानीपुरा निवासी आरोपी संतोष रैकवार को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही आरोपी पर धारा 363 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है दमोह पुलिस की यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह के निर्देशन पर की गई वही कार्रवाई में सीएसपी भावना दांगी की रणनीति के बाद देहात थाना प्रभारी अमित मिश्रा के नेतृत्व में जबलपुर नाका चौकी प्रभारी राम अवतार पांडे प्रधान आरक्षक दीपक सिंग ठाकुर आरक्षक रुपेश विशेष भूमिका रही वहीं दूसरी घटना स्थाई वारंटी 2014 का प्रकरण संतोष वलद गौरीशंकर रैकवार तमन्ना से पकड़ा गया जबलपुर नाका चौकी के द्वारा जिस पर बिजली चोरी का 2014 में प्रकरण दर्ज का और उस पर फरार चल रहा था मुखबिर की सूचना पर रामअवतार पांडेय व उनकी टीम के द्वारा आरोपी को रात्रि 3:00 बजे गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई और सुबह न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।






























