संपूर्ण मध्यप्रदेश में एक साथ चलाई जा रही विकास यात्रा में हर विधानसभा स्तर पर पहुंच रही है इसी कड़ी में जबेरा विधायक धर्मेंद्र लोधी निरंतर हर ग्राम पंचायत पहुंच रहे जिसमें 18 वे दिवस भाटखमरिया,कलेहरा,वंशीपुर,
डेलनखेड़ा,कोंरता खैरीसिंगौरगढ करनपुरा पहुंचे एवं मध्य प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजना की विस्तृत जानकारी जनता के बीच रख रहे हैं।
दमोह@चतुर्भुज बिट्टू दुबे
जिसमें लाडली लक्ष्मी से लेकर संबल योजना कार्ड प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, खाद्यान्न पर्ची, वृद्धावस्था पेंशन योजना, जैसी विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी जनता के बीच रखकर उन्होंने एक और आने वाली योजना लाडली लक्ष्मी बहना योजना की जानकारी दी उन्होंने कहा इस योजना के फॉर्म 5 मार्च से भरे जाएंगे इस योजना के अंतर्गत 18 साल से अधिक उम्र के लड़ली बहनों को प्रतिमाह ₹1000 देने का कार्य भाजपा सरकार करेगी और इस योजना के लागू होने से लाडली बहनों को इसका फायदा मिलेगा।
विधायक ने कहा कि जब में चुनाव के दौरान ग्रामो में पहुंचा था तब जबेरा विधानसभा की जनता ने एक ही चीज मांगी थी पानी और नल जल योजना में पहले विधानसभा के सभी ग्रामों को नल जल योजना में जुड़वाने का कार्य किया है नल जल योजना के माध्यम से लगभग हर ग्राम में पाइपलाइन डल चुकी है और मार्च के लास्ट तक घर-घर पानी पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
इस दौरान कोरता ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर एस चैतन्य जी पहुंचे एवं कलेक्टर ने कहा कि जितनी भी साथ में यह योजना है आप उन सभी योजनाओं का लाभ अवश्य लें ।
इस दौरान एसडीएम अविनाश रावत, सीईओ रामेश्वर पटेल, मत्स्य इंस्पेक्टर त्रषि ओम तिवारी, इंजिनियर शिवाजी, पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह, जिला मंत्री उत्तम सिंह,जिला उपाध्यक्ष रुपेश सेन,मंडल अध्यक्ष जुगल शर्मा, राजेश सिंघई,विनिता ठाकुर, मोहिनी ठाकुर,अजय ठाकुर,बंटी दुबे,सहारा ठाकुर, सत्येन्द्र सिंह, रामस्वरूप राय, हेमराज धुर्वे,दशरथ, आशीष जैन, अनिल जैन सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।






























