दमोह जिले में चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियां आए दिन बुलाई जा रही है प्रेस कॉन्फ्रेंस अपनी-अपनी पार्टियों की खूबियां बताने के लिए।
दमोह@चतुर्भुज बिट्टू दुबे
आए दिन राजनीतिक दल के लोग किसी ना किसी बात को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी सरकार की खूबियां बुराईयां पिछली और वर्तमान गिनाने से बाज नहीं आ रहे हैं लेकिन दमोह की जनता ने सभी को मौका दिया लेकिन उस पर कोई भी पार्टी व सरकार के जनप्रतिनिधि जनता की नजरों पर खरे नहीं उतर सके हैं अब देखने लायक बात यह होगी विधानसभा चुनाव आते ही राजनीतिक लोग जनता को इस बार किस चीज का झुनझुना पकड़ा सा रहेगा अभी तक तो ऐसा कोई भी कार्य नहीं किया कि दमोह की जनता किसी नेता की या राजनीतिक व्यक्ति की तारीफ करें , युवा अभी भी बेरोजगार है, गरीब व्यक्ति गरीबी है और अभी गेहूं की कीमत में एकदम उछाल आ जाने के कारण मध्यम क्लास वर्ग की महंगाई से और अन्य सामान हालत खस्ता है घरेलू गैस की भी कीमतें बहुत बढ़ चुकी हैं अब देखने लायक बात यह होगी विधानसभा चुनाव आते ही जनता को आप किस प्रकार की लॉलीपॉप पकड़ाई जाती है की दमोह जनता इस बार कुछ नया विकल्प दिखेगी क्योंकि हमारी दमोह की जनता जनार्दन बहुत ही समझदार है हर किसी को मौका दिया और हर किसी को सबक भी सिखाया।






























