Contact News Publisher
राजा भोज की धारा नगरी की दो वर्षीय प्रतिभावान नन्ही “वान्या उपाध्याय” ने छोटी सी उम्र में 50 देशों के राष्ट्रीय ध्वज एवं पशु पक्षियों के चित्र देखकर उनके नाम बता कर अपनी अदभुत प्रतिभा का परिचय दिया है ।
धार@साबिर खान
इस अवसर पर इण्डिया बुक अवार्ड ने नन्ही वान्या की इस उपलब्धि को अपने रिकार्ड में दर्ज करते हुए नन्ही “वान्या उत्कर्ष उपाध्याय “को सम्मानित किया गया है। वान्या ने अपनी इस उपलब्धि से अपने दादा दादी माता पिता परिवार तथा धार का नाम राज्य स्तर गौरांवित किया है। ज्ञात रहें नन्ही वान्या उपाध्याय स्वर्गीय सुधीर (मुरली) उपाध्याय के पुत्र उत्कर्ष उपाध्याय ( पार्थ) की पुत्री है। वान्या की इस उपलब्धि पर सुन्दर उपाध्याय दादी जी, माता पिता उत्कर्ष एवं श्रृद्धा , मौसी श्रुति एवं नाना नानी उमेश यादव एवं ममता यादव सहित सभी स्नेहजन शुभचिंतकों ने वान्या को बधाई प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की है।






























