कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध मादक पदार्थ गाजा रखे हुये आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, लगभग 08 किलो 450 ग्राम अवैध गांजा किया जब्त ।
दमोह@चतुर्भुज दुबे
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह द्वारा अवैध गांजा परिवहन एवं विकी पर प्रतिबंध लगाने एवं अवैध गांजा परिवहन एवं विक्री में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है जिसके पालन में कोतवाली थाना प्रभारी निरी विजय राजपूत द्वारा कोतवाली पुलिस को शहर में लगातार भ्रमण करने एवं असूचना प्राप्त करने हेतु हिदायत दी गई, जो दिनाँक 19.02.2023 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि 02 व्यक्ति एवं 01 महिला अवैध रूप से गांजा लेकर शहर में विक्री हेतु लेकर जा रहे है जो मुखबिर की सूचना से वरिष्ट अधिकारियों के अवगत कराते हुये आरोपीगणों को कोतवाली पुलिस द्वारा घेराबंदी कर 03 पीगणों के हिरासत में लिया गया एवं आरोपीगणों से तलाश में लगभग 08 किलो 450 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, पुलिस द्वारा उक्त तीनों आरोपियों के विरूद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया, आरोपियों से उक्त गांजे के संबंध में पूछतांछ करने पर उनके द्वारा उक्त गांजा कटनी जिले से दमोह लाकर गांजे की छोटी छोटी पुड़िया बनाकर विक्री करना बताया । आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
बरामद मशरूका 08 किलो 450 ग्राम गांजा कीमती करीबन 84500/- रूपये
नाम आरोपी- 01- योगेन्द्र उर्फ चेतन पिता हरनारायण गौड नि. बीडी कालोनी दमोह 02- मोनू उर्फ विक्रम पिता स्व. मुन्नालाल खटीक बीडी कालोनी दमोह 03- अनीता उर्फ अब्बे पति बल्ली राठौर नि. शोभानगर बीडी कालोनी दमोह
नाम अधिकारी / कार्मचारी निरी. विजय राजपूत, उप निरी. रोहित द्विवेदी, सउनि •अलजार सिंह, प्र. आर. अनिल गौतम, प्र. आर. डेलन, प्र.आर. राकेश ( सायबर सेल) आर. ओम प्रकाश, आर. नरेन्द्र, आर रूपनारायण, आर. नवीन, म.आर. साक्षी, का विशेष योगदान रहा।






























