विगत दिवस दिनांक 7 फरवरी से 12 फरवरी 2023 तक रीवा के वैकेट हाल मे रीवा बैडमिंटन संगठन द्वारा आयोजित स्व.चन्द्रशेखर सिह टिटू मेमोरियल “म.प्र राज्य सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन स्पर्धा” में ग्रुप के राष्ट्रीय प्रतिभावान बैडमिंटन खिलाड़ी आदित्य चौहान ने पुरूष एकल वर्ग में अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहली बार “राज्य विजेता” का खिताब जीतकर अपनी श्रेष्ठ खेल प्रतिभा का परिचय दिया है।
धार@साबिर खान
अमन रायकवार एवं पियुष बोबडे ने पुरूष युगल वर्ग, तथा ऐश्वर्या मेहता ने महिला युगल वर्ग में लगातार दूसरी बार “राज्य विजेता” का खिताब जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। उक्त जानकारी देते हुए श्री सुधीर वर्मा बैडमिंटन प्रशिक्षक ने बताया कि रीवा में खेली गई सिनियर स्टेट बैडमिंटन स्पर्धा के पुरूष एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में आदित्य चौहान ने धार के ही अवधेश जाट को तीन मैचों के कड़े मुकाबले में 16-21,21-11,21-18 से पराजित कर पुरूष एकल वर्ग में “राज्य विजेता” का खिताब जीता। आदित्य ने सेमीफाइनल में आर्यमन गोयल (इन्दौर) को 21-9,20-22,21-5 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। अवधेश जाट ने पुरूष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रज्ज्वल मालाकार को 21-19,21-12 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई । पुरूष युगल वर्ग के फाइनल मुकाबले में अमन रायकवार एवं पियुष बोबडे के जोड़ी ने धार के ही कनिष्क शर्मा एवं उदय मुकाती को सीधे सेटों में 21-13,21-14 से पराजित कर पुरूष युगल वर्ग में लगातार दूसरी बार “राज्य विजेता” बने। अमन एवं पियुष की जोड़ी ने पुरूष युगल वर्ग के सेमीफाइनल में धार के ही अमित राठोर एवं आदित्य चौहान की जोड़ी को तीन मैचों के कड़े मुकाबले में 17-21,21-18,26-24 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। स्पर्धा के महिला युगल वर्ग के फाइनल मुकाबले में ऐश्वर्या मेहता एवं प्रियंका पंत (भोपाल) की जोड़ी ने गौरी चित्ते एवं स्वाति सौलकी (इन्दौर) को 21-17,21-12 से पराजित कर महिला युगल वर्ग में “राज्य विजेता”का खिताब जीता।स्पर्धा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले आदित्य चौहान, अवधेश जाट,अमन रायकवार, पियुष बोबडे, ऐश्वर्या मेहता,पूणे में 23 फरवरी 2023 से खेली जाने वाली सिनियर नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप में अपनी अपनी इवेंट्स में म.प्र दल का प्रतिनिधित्व करेंगे । इसके अलावा अमित राठोर पुरूष युगल वर्ग तथा शिवानी चौधरी महिला युगल वर्ग में सेमीफाइनल तक खेले । स्पर्धा में अनिकेत यादव, मयुर चौहान, जयंत सिसौदिया, कुबेर वर्मा, यशपाल यादव, आदि ने भी श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
शटलरो की उक्त राज्य स्तरीय उपलब्धी पर श्री हेमेंद्रसिह पवार अध्यक्ष डीडीबीए, श्री शरदचंद्र निगम अध्यक्ष लिटिल शटलर ग्रुप, भुपेंद्र जोशी सचिव लिटिल शटलर ग्रुप,सलीम खान सचिव डीडीबीए एवं सभी वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ीयों,पालकगण ने बधाई प्रेषित की है।






























