कह रहे कि पीड़ित की पत्नी और बच्ची के साथ करेंगे रेप! कही दबंगो के डर से मौत को गले लगाने मजबूर हो रहे पीड़ित!
दमोह@चतुर्भुज बिट्टू दुबे
दमोह में लगातार बढ़ रहे अपराध चिंता का विषय बने हुए है। यहां आरोपियों के मन मे पुलिस का किंचिन्त भी भय नही है। यहां आरोपी कुछ इस कदर बेखोफ ओर बुलंद है। की अब पीड़ितों को खुलेआम आरोपी धमका रहे है। कही आरोपी पीड़ितों को उनकी बच्चियां ओर पत्नी के साथ दुष्कर्म करने की धमकी दे रहे है। ,तो कही दबंगो के धमकाने के कारण पीड़ित मौत को गले लगाने पर मजबूर हो रहे है। वही इस पूरे घटना क्रम में कही न कही दमोह की कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में बनी हुई है क्योंकि जिस तरह के मामले सामने आ रहे है, उनके कारण दमोह पुलिस कि कार्यप्रणाली पर सबाल उठाना लाजमी है, दरअसल यह बात हम इसलिए कह रहे है, क्योंकि इन दिनों दमोह जिले की कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में बनी हुई है,और यह हम नहीं कह रहे, बल्कि इस बात की पोल तब खुली जब पीड़ित खुद मीडिया के कैमरों के सामने आकर रोते बिलखते हुए अपना हाल बया करते दिखे ,,
पहला मामला
दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत नरसिंहगढ चौकी क्षेत्र में आने वाले ग्राम किशनगंज का सामने आया ,जहाँ से एक राजीव यादव नाम के युवक को जहरीले पदार्थ का सेवन करने के कारण गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया ,जहाँ उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे दमोह जिला अस्पताल से जबलपुर मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया ,वही इस दौरान युवक के पिता जिला अस्पताल में चीख चीख कर रोते हुए अपना हाल सुनता रहा ,ओर उसने बताया कि करीब 4 से 5 दिन पहले वही गांव के ही कुछ दबंग लोगो से किसी बात को लेकर हल्का विवाद हुआ ,मगर दबंगो ने उसके घर मे घुसकर तोड़फोड़ करते हुए उनके परिजनों के साथ जमकर मारपीट की ,वही इस पूरी घटना की शिकायत उन्होंने पुलिस में भी की ,मगर पुलिस के द्वारा मामले में कोई कठोर कार्यवाही न करने की बजय से दबंग आरोपियो ने उनका गाँव मे रहना दुसबार कर दिया ,ओर जिनसे तंग आकर उसके बेटे ने सेल्फास यानी जहरीले पदार्थ का सेवन कर मौत को गले लगाना मुनासिब समझा, हलाकि युवक कि हालत गंभीर होने के कारण उसे जबलपुर रैफर कर दिया गया
दूसरा मामला
दमोह शहर का सामने आया, जहा पर जिला पुलिस के बरिष्ठ अधिकारी बैठे हुए है,दूसरा मामला खुद दमोह शहर के नया बाजार 4 का सामने आया जहाँ पर परिवार में पुराने जमीनी विवाद के चलते आरोपियो के द्वारा लगातार पीड़ितों से मारपीट तथा धमकियां दी जा रही है ,ओर पीड़ित इस मामले की लगातार शिकायत कोतवाली थाना में कर रहा है ,मगर पुलिस है कि कुछ कठोर कार्यवाही करने के लिए तैयार ही नही है बतादे की इस मामले में पीड़ित दीनदयाल पिता अमान जाटव ने बताया कि उसका आपसी बटवारे के चलते परिवार से ही ज़मीनी विवाद चल रहा था, जिसके बाद करीब 4 महीने पहले पीड़ित के घर मे उन्ही के द्वारा चौरी भी कि गई थी, मगर जब पीड़ित शहर कि सिटी कोतवाली शिकायत दर्ज करने पंहुचा तो, कोतवाली पुलिस ने पीड़ित के बताये अनुसार शिकायत दर्ज न करके अपने हिसाब से ही दर्ज कर ली, वही मामले के आरोपियों के द्वारा भी लगातार पीड़ित को डराया धमकाया जा रहा है, मगर पीड़ित का आरोप है कि पुलिस, जानकर भी अनजान बन रही है, ऐसा नहीं है कि पीड़ित के द्वारा पुलिस के उच्च अधिकारियो को मामले कि शिकायत नहीं कि, बल्कि पीड़ित के द्वारा सी एम हेल्पलाइन समेत कई अधिकारियों से मामले कि शिकायत कि जा चुकी है, मगर अधिकारियों के कानो मे जु तक नहीं रेंग रही, और अब तो मामला इतना बढ़ गया कि, आरोपी पीड़ित को खुलेआम धमकी दे रहा है कि, उसकी पत्नी तथा बेटी को अपनी हबस का शिकार बना लिया जायेगा, और वह कुछ नहीं कर पायेगा, क्योंकि पुलिस को पैसे खिलाते हैं। वही इस पूरे मामले में जब हमने जिला पुलिस अधीक्षक से बात की ,तो उन्होंने बताया कि आरोपियो पर कार्यवाही की जा रही है। अब यहाँ सबाल यह उठता है कि, क्या पुलिस के अधिकारी और सम्बंधित थाना कि पुलिस कोई बड़ी घटना घटने का इन्तजार कर रही है।
इनका कहना है
पहला मामला : पूर्व में विवाद हुआ था जिसमे परीक्षण कराया गया था जो नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र में आता है जब पहले विवाद हुआ था मामला दर्ज कर 5 लोगो पर 151में पकड़कर कार्यवाही भी की गई दुवारा सूचना आई कि पीड़ित पक्ष से परेशान होकर जहरीला पदार्थ का सेवन किया जिसपर कार्यवाही की जा रही है।
दूसरा मामला : यह एक पारिवारिक विवाद का मामला है। पहले भी कार्यवाही की गई है। मैंने थाना प्रभारी को निर्देशित किया इस तरह की असंज्ञेय धमकी देने वालो पर कार्यवाही की जाए
राकेश कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक दमोह






























