धार की प्रतिभावान राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी ऐश्वर्या मेहता दिनांक 31 जनवरी से 3 फरवरी 2023 तक म.प्र राज्य साई गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी ग्वालियर में खेली जा रही “खेलों इण्डिया खेलों यूथ गेम्स” में म.प्र दल का प्रतिनिधित्व कर रही है।
धार@साबिर खान
उक्त जानकारी देते हुए श्री सलीम खान सचिव डीडीबीए ने बताया कि ऐश्वर्या एकल वर्ग में इण्डिया की सर्वश्रेष्ठ 16 खिलाड़ियों के साथ मुकाबले खेलेंगी । राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी ऐश्वर्या मेहता विगत पांच वर्षों से धार जिले का प्रतिनिधित्व कर लगातार राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है । राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सतत श्रैष्ठ प्रदर्शन करने पर एश्वर्या “खेलो इण्डिया खेलों यूथ गेम्स 2023” हेतु चयनित हुई है। ऐश्वर्या अपने प्रशिक्षक सुधीर वर्मा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने खेल के स्तर को निखार रहीं हैं। ऐश्वर्या की उक्त राष्ट्रीय उपलब्धि पर हेमेंद्रसिह पवार अध्यक्ष डीडीबीए, शरदचंद्र निगम अध्यक्ष लिटिल शटलर ग्रुप, राजेश सांख्य जिला खेल अधिकारी धार, भुपेंद्र जोशी सचिव लिटिल शटलर ग्रुप, तथा वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी एवं पालकगणो ने बधाई प्रेषित कर स्पर्धा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की अग्रिम शुभकामना दी है।






























