रतलाम के ढोसी गांव में 3 प्लास्टिक फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग बताया जा रहा है की कंचन फैक्ट्री, मोना फैक्ट्री ,और पटेल फैक्ट्री में भीषण आग लगी है तीनों फैक्ट्री में प्लास्टिक बनाया जाता है।
रतलाम@टीम भारतीय न्यूज़
ग्राम ढोसीगांव में पहले एक फैक्ट्री में आग लगी जिसके बाद दीवार से सटी हुई दूसरी फैक्ट्री में आग लगी और वहीं दीवाल से सटी हुई तीसरी फैक्ट्री में भी आग लग गई बताया जा रहा है कि तीनो ही फैक्ट्री प्लास्टिक फैक्ट्री है लगभग 6 से सात फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाने में काफी मशक्कत करना पड़ रही है लगातार आग बुझाने का प्रयास चल रहा है लाखों का नुकसान होने की संभावना बताई जा रही है।
वही मौके पर पहुंचे शहर एसडीएम संजीव पांडेय ने बताया कि जैसे हम लोगों को सूचना मिली है हमने जिले भर की कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां यहां बुलाई है और लगातार आग को बुझाने का प्रयास चल रहा है हमारी पहली प्राथमिकता है इस आग पर काबू पाना फिलहाल हम इसी को बुझाने में लगे हुए हैं और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आ रही हैं।






























