Contact News Publisher
खरगोन शहर के विद्युत नगर क्षेत्र में एक छात्र ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। सुबह फंदे पर शव झूलता देख साथ रह रहे भाई बहन ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
खरगोन@रजाक खान
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार हरीश पिता भारत खांडे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कि हे। रिश्तेदारो ने बताया हरीश काकड़िया निवासी होकर अपने भाई और बहन के साथ विद्युत नगर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार सुबह जब अपने कमरे से बाहर नही आया तो उसके भाई ने दरवाजा खटखटाया, कुछ हलचल नही होने पर खिड़की से झांककर देखा तो वह पंखे से लटकता दिखाई दिया। परिजनों के मुताबिक उसे कोई परेशानी नही थी।






























