नवागत एसपी राकेश कुमार सिंह द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के साथ समस्त थाना प्रभारियों को दिए गए निर्देशों के चलते जिले भर में कड़ाके की ठंड में धुआंधार वाहन चेकिंग अभियान जारी है। इस दौरान वाहनों के नंबर कागजात के अलावा संदिग्ध नजर आने वालों की चेकिंग भी की जा रही है।
दमोह@चतुर्भुज बिट्टू दुबे
कोतवाली पुलिस द्वारा टीआई विजय सिंह राजपूत के निर्देशन में 2 दिनों से विभिन्न क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान के साथ चालानी कार्यवाही का दौर जारी है। शनिवार को तीन गुल्ली क्षेत्र में जहां वाहन चेकिंग जांच अभियान चलाया गया था वहीं रविवार को पुराना थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग चलानी कार्यवाही में कोतवाली पुलिस की टीम चकरी रही। टीआई विजय सिंह राजपूत के अनुसार 80 वाहन चेक किये गए। जिनमे 33 वाहनो पर चालानी कार्यवाही करते हुए 11 हजार रुपए कुल समन शुल्क वसूल किया गया है। क्या कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी। इसी के साथ शराब पीकर गाड़ी चलाने बालों दुपहिया वाहन पर दो से अधिक लोगों के बैठे होने तथा किसी भी प्रकार के अस्त्र शस्त्र लेकर चलने वालों के खिलाफ भी पुलिस द्वारा विशेष नजर रखते हुए जांच कार्रवाई की जा रही है।






























