ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी की झाबुआ म.प्र. ज़िला यूनिट ने आज होटल अनमोल में मीटिंग का आयोजन किया जिसमें सोसायटी के चेयरमैन मुकीत खान, राष्ट्रीय महासचिव सैय्यद रियाज़ उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।
थांदला@साबिर खान
चेयरमैन मुकीत खान ने अपने संबोधन में कहा कि हज वेलफेयर सोसायटी का कार्यक्षेत्र पहले सीमित था, जब हज सेवा के प्रति लोगों का रुझान बड़ा तो इसका कार्यक्षेत्र विस्तृत होता चला गया, आज सोसायटी 24 राज्यों में काम कर रही है, श्री खान ने मीटिंग में सभी सदस्यों से एक जुट होकर हज व शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने का अनुरोध किया, उन्होंने कहा सेवा से ही सुकून मिलता है सेवा की तरफ युवाओं का रुझान प्रसन्नता की बात है, चेयरमैन मुकीत खान ने हज वेलफेयर सोसायटी के गठन से लेकर हज के क्षेत्र में किये गए कार्यों की जानकारी दी।
राष्ट्रीय महासचिव सैय्यद रियाज़ ने ज़िला यूनिट की अब तक की गई कारगुज़ारी का अवलोकन कर प्रसन्नता व्यक्त की उन्होंने भविष्य में ज़िला यूनिट को योजना बनाकर हज व शिक्षा के क्षेत्र में ओर बेहतर तरीके से काम करने की हिदायत दी।
इससे पूर्व मेहमानों का गुलपोशी से स्वागत सोसायटी सदस्यों द्वारा किया गया, स्वागत भाषण ज़िला अध्यक्ष हाजी अब्दुल समद खान द्वारा दिया गया, संचालन शाहिद निज़ामी ने किया एवम आभार मंसूर अहमद खान ने माना।
ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी पदाधिकारियों द्वारा ज़िला यूनिट के सभी सदस्यों को हम क़दम अवार्ड के प्रमाण पत्र एवम परिचय पत्र वितरित किये गए ।






























