विगत दिवस बरेली में खेली गई “ऑल इंडिया सिनियर रैंकिंग बैडमिंटन स्पर्धा ” में धार के प्रतिभावान शटलर यश रायकवार ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पुरुष युगल वर्ग में उप विजेता का खिताब जीता।
धार@साबिर खान
ज्ञात रहे यश यह उपलब्धि हासिल करने वाले म.प्र के पहले खिलाड़ी हैं । उक्त जानकारी देते सुधीर वर्मा बैडमिंटन प्रशिक्षक ने बताया कि स्पर्धा के पुरूष युगल वर्ग के सेमीफाइनल में यश रायकवार एवं मौहम्मद अमान (राजस्थान) की जोड़ी ने ध्रुव रावत ओर चिराग सेन की जोड़ी को तीन मेचों में कड़े मुकाबले में 15-21,27-25,21-19 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में अक्षांन शेट्टी एवं दीप (महाराष्ट्र) की जोड़ी ने यश एवं मोहम्मद की जोड़ी को 21-18,21-12 से पराजित किया। यश का सिनियर रैंकिंग स्पर्धाओं में अभी तक का सर्व श्रेष्ठ प्रदर्शन है। यश की उक्त राष्ट्रीय उपलब्धि पर हेमेंद्रसिह पवार अध्यक्ष डीडीबीए, शरदचंद्र निगम अध्यक्ष लिटिल शटलर ग्रुप ,राजेश सांख्य जिला खेल अधिकारी, सलीम खान सचिव डीडीबीए, भुपेंद्र जोशी सचिव लिटिल शटलर ग्रुप,सहित ग्रुप के सभी पालकगण एवं वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाडियों ने बधाई प्रेषित कर आगामी सिनियर नेशनल चैंपियनशिप में भी इसी तरह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की अग्रिम शुभकामना दी है।






























