भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने मॉडल समरीन कौर के साथ सगाई कर ली। उन्होंने न्यूजीलैंड में समरीन कौर को अंगूठी पहनाई। समरीन ने इसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिसमें अर्शदीप झील किनारे बने लकड़ी के डेक पर उन्हें घुटनों पर बैठकर प्रपोज करते दिखे। अब ऐसे में सवाल है कि दोनों की लव स्टोरी शुरू कैसे हुई? दरअसल, दोनों सोशल मीडिया पर मिले थे। इसके बाद नजदीकियां बढ़ीं। इसी साल मोहाली के पीसीए क्रिकेट स्टेडियम में हुए आईपीएल मैच के दौरान पहली बार अर्शदीप और समरीन साथ दिखे थे। इसके बाद कई बार उन दोनों की फोटो सामने आईं और उन्होंने एक-दूसरे के लिए टैटू भी बनवाए। वहीं, इन्हीं आईपीएल मैचों के दौरान गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना, गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में जाकर मन्नतें भी मांगीं। अर्शदीप और समरीन के अफेयर का पता कैसे चला अर्शदीप की स्नैपचैट स्टोरी
अप्रैल 2026 की शुरुआत में अर्शदीप ने स्नैपचैट पर एक लड़की के साथ हाथ पकड़े हुए तस्वीर शेयर की। इससे पता चला कि अर्शदीप किसी लड़की से रिलेशन में हैं। हालांकि तस्वीर में लड़की का चेहरा नहीं दिख रहा था। इसी तस्वीर ने लोगों के मन में सवाल खड़ा किया कि आखिर यह लड़की कौन है? नेल डिजाइन-टैटू से पहचानी गई समरीन
अर्शदीप की इस फोटो में फैंस ने युवती के नाखूनों के डिजाइन और टैटू को नोटिस किया। इसके बाद उन्होंने युवती की तलाश शुरू कर दी। फैंस ने तलाशा तो मॉडल समरीन कौर के नाखूनों के रंग और नेल आर्ट समरीन से मिले। इसके अलावा युवती के हाथ में दिख रहा टैटू भी समरीन के हाथ में नजर आया। इससे फैंस ने कहना शुरू कर दिया कि अर्शदीप ने जिस युवती की फोटो शेयर की, वह मॉडल समरीन कौर ही है। पंजाब किंग्स के मैचों में समरीन की मौजूदगी
IPL 2026 के दौरान समरीन कौर को पंजाब किंग्स के कई मैचों में देखा गया। चूंकि अर्शदीप भी पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा थे, इसलिए फैंस ने दोनों की मौजूदगी को जोड़कर देखना शुरू किया। इससे कन्फर्म होने लगा कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। एयरपोर्ट-धर्मशाला में साथ-साथ दिखे
इसके बाद समरीन एयरपोर्ट पर अर्शदीप के साथ नजर आई। इससे दोनों के बीच के रिश्ते को लेकर अटकलें बढ़ गईं। फिर वह धर्मशाला में मैच के दौरान हाथों में हाथ डालकर घूमते नजर आए। अर्शदीप ने खुद रिश्ते पर मुहर लगाई
27 जुलाई 2026 को अर्शदीप ने इंस्टाग्राम पर समरीन के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने ‘My Person’ लिखा। इस पोस्ट के बाद दोनों का रिश्ता सार्वजनिक रूप से पता चल गया। 11 नवंबर 2026 को अर्शदीप और समरीन ने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की घोषणा की। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि वे एक-दूसरे के साथ पूरी जिंदगी बिताने के लिए खुश हैं। मॉडल समरीन कौर कौन,जिनसे अर्शदीप ने सगाई की मिस इंडिया फाइनलिस्ट, चंडीगढ़ से MBA, मॉडलिंग से पहचान
समरीन कौर का जन्म 7 सितंबर 1999 को जम्मू-कश्मीर में हुआ। उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से बीकॉम (ऑनर्स) की पढ़ाई की। इसके बाद चंडीगढ़ से MBA भी किया। कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने मॉडलिंग शुरू की। साल 2018 में वह फेमिना मिस इंडिया जम्मू-कश्मीर की फाइनलिस्ट बनीं। इसी के बाद उन्हें फैशन शूट, विज्ञापनों और म्यूजिक वीडियो के ऑफर मिलने शुरू हुए। आज वह पंजाबी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं। मां प्रोफेसर, पिता बिजनेसमैन
समरीन के परिवार का फिल्म इंडस्ट्री से कोई संबंध नहीं है। उनकी मां सरकारी कॉलेज में प्रोफेसर हैं, जबकि पिता भूपेश सैनी एजुकेशनल सप्लाई कारोबार से जुड़े बिजनेसमैन हैं। उनका एक छोटा भाई राजबीर भी है। हालांकि उनके परिवार के बारे में सार्वजनिक तौर पर बहुत ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। फिल्मों और वेब सीरीज में भी किया काम: मॉडलिंग के बाद समरीन ने अभिनय की दुनिया में भी कदम रखा। वह दिलजीत दोसांझ की पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी-2′ में शाइनी के किरदार में नजर आईं। इसके अलावा रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ’83’ में Simran की भूमिका निभाई। ZEE5 की वेब सीरीज ‘नेल पॉलिश’ में भी उन्होंने एक्टिंग की। हालांकि, उनकी सबसे बड़ी पहचान फिल्मों से ज्यादा म्यूजिक वीडियो और मॉडलिंग की वजह से बनी। 4.5M फॉलोअर्स, फैशन-लाइफस्टाइल कंटेंट से लोकप्रिय
समरीन सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 50 लाख (5 मिलियन) फॉलोअर्स हैं। वह फैशन, ट्रैवल, फिटनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ा कंटेंट शेयर करती रहती हैं। कौन हैं अर्शदीप की मंगेतर…. ———– ये खबर भी पढ़ें… क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने मॉडल गर्लफ्रेंड से सगाई की:समरीन को घुटने पर बैठकर प्रपोज करते दिखे, तस्वीरें वायरल भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने मॉडल गर्लफ्रेंड समरीन कौर से सगाई कर ली है। अर्शदीप समरीन को घुटने पर बैठकर प्रपोज करते दिखे। समरीन ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीरें शेयर कीं, जो वायरल हो रही हैं। (पूरी खबर पढ़ें)






























