• Latest
  • Trending
  • All
आंध्र के डिप्टी CM पवन कल्याण का तीसरी बार तलाक:रूसी मॉडल अन्ना कोनिडेला से 2013 में शादी की थी

आंध्र के डिप्टी CM पवन कल्याण का तीसरी बार तलाक:रूसी मॉडल अन्ना कोनिडेला से 2013 में शादी की थी

November 10, 2026
अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में पहुंचे CM विजय:रजनीकांत और कमल हासन साथ दिखे; एटली-भुवनेश्वर कुमार भी पहुंचे, देखें तस्वीरें

अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में पहुंचे CM विजय:रजनीकांत और कमल हासन साथ दिखे; एटली-भुवनेश्वर कुमार भी पहुंचे, देखें तस्वीरें

November 22, 2026
MP : मांडू और बाग गुफाओं की विरासत को दुनिया तक पहुंचाने का मौका, MP Tourism ने शुरू की फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी और रील प्रतियोगिता..

MP : मांडू और बाग गुफाओं की विरासत को दुनिया तक पहुंचाने का मौका, MP Tourism ने शुरू की फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी और रील प्रतियोगिता..

November 22, 2026
₹1,600 करोड़ कमाने वाली 5वीं भारतीय फिल्म बनी रामायण:17वें दिन भारत में ₹27.40 करोड़ कमाए, विदेशों में कुल कमाई ₹533 करोड़ हुई

₹1,600 करोड़ कमाने वाली 5वीं भारतीय फिल्म बनी रामायण:17वें दिन भारत में ₹27.40 करोड़ कमाए, विदेशों में कुल कमाई ₹533 करोड़ हुई

November 22, 2026
ग्लोबल पीस ऑनर्स कार्यक्रम में पहुंचे सेलेब्स:शाहरुख ने 26/11 हमले की चश्मदीद गवाह से की बातचीत, अक्षय-टाइगर और रणवीर सिंह ने दी परफॉर्मेंस

ग्लोबल पीस ऑनर्स कार्यक्रम में पहुंचे सेलेब्स:शाहरुख ने 26/11 हमले की चश्मदीद गवाह से की बातचीत, अक्षय-टाइगर और रणवीर सिंह ने दी परफॉर्मेंस

November 22, 2026
कार्तिक आर्यन@36, स्ट्रगल के दिनों में 12 लोग थे रूममेट:पहली फीस ₹70 हजार थी, ‘धमाका’ के 10 दिन के शूट के लिए मिले ₹20 करोड़

कार्तिक आर्यन@36, स्ट्रगल के दिनों में 12 लोग थे रूममेट:पहली फीस ₹70 हजार थी, ‘धमाका’ के 10 दिन के शूट के लिए मिले ₹20 करोड़

November 22, 2026
धक्का-मुक्की के बाद गले लगकर रोए शाहरुख-सलमान:कटरीना के बर्थडे में मजाक से हुई हाथापाई, शाहरुख ने माफी मांगी, नेता ने करवाई सुलह, पार्ट- 2

धक्का-मुक्की के बाद गले लगकर रोए शाहरुख-सलमान:कटरीना के बर्थडे में मजाक से हुई हाथापाई, शाहरुख ने माफी मांगी, नेता ने करवाई सुलह, पार्ट- 2

November 22, 2026
रामायण ने 15 दिन में कमाए ₹1,547 करोड़:हिंदी भाषा में ₹650 करोड़ कमाने वाली दूसरी सबसे तेज फिल्म बनी; धुरंधर और पुष्पा 2 को पछाड़ा

रामायण ने 15 दिन में कमाए ₹1,547 करोड़:हिंदी भाषा में ₹650 करोड़ कमाने वाली दूसरी सबसे तेज फिल्म बनी; धुरंधर और पुष्पा 2 को पछाड़ा

November 20, 2026
पिता शाहरुख खान से तुलना पर आर्यन ने दिया रिएक्शन:बोले- नंबर-1 इंसान से तुलना होना तारीफ की बात, सलमान का किस्सा भी सुनाया

पिता शाहरुख खान से तुलना पर आर्यन ने दिया रिएक्शन:बोले- नंबर-1 इंसान से तुलना होना तारीफ की बात, सलमान का किस्सा भी सुनाया

November 20, 2026
साजिद नाडियाडवाला के बेटे का बॉलीवुड डेब्यू:रोहित रॉय की बेटी संग दिखेंगे; गोविंदा के बेटे, राजेश खन्ना की नातिन समेत कई स्टारकिड्स भी फिल्मों में आएंगे

साजिद नाडियाडवाला के बेटे का बॉलीवुड डेब्यू:रोहित रॉय की बेटी संग दिखेंगे; गोविंदा के बेटे, राजेश खन्ना की नातिन समेत कई स्टारकिड्स भी फिल्मों में आएंगे

November 20, 2026
प्रताप मूवी रिव्यू: अमित साध की दमदार अदाकारी:वर्दी से जेल तक पहुंची एक पुलिस अफसर की कहानी

प्रताप मूवी रिव्यू: अमित साध की दमदार अदाकारी:वर्दी से जेल तक पहुंची एक पुलिस अफसर की कहानी

November 20, 2026
साउथ में काम करने पर बॉलीवुड ड्रॉपआउट कहलाईं जेनेलिया:शादी पर करियर खत्म होने के ताने मिले, ‘वेड’ से दिया आलोचकों को जवाब

साउथ में काम करने पर बॉलीवुड ड्रॉपआउट कहलाईं जेनेलिया:शादी पर करियर खत्म होने के ताने मिले, ‘वेड’ से दिया आलोचकों को जवाब

November 20, 2026
मूवी रिव्यू- काली खेती:जैकी श्रॉफ और शरद केलकर का खौफनाक अंदाज; खेती और इंसानी लालच की अनोखी कहानी, जानिए कैसी है मूवी

मूवी रिव्यू- काली खेती:जैकी श्रॉफ और शरद केलकर का खौफनाक अंदाज; खेती और इंसानी लालच की अनोखी कहानी, जानिए कैसी है मूवी

November 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, November 23, 2026
  • Login
Bhartiya News
  • होम
  • ताजा खबरे
    MP : भोपाल की यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के पीथमपुर में निस्तारण पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

    MP : भोपाल की यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के पीथमपुर में निस्तारण पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

    Bhopal : छात्रा से छेड़छाड़ कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला शिक्षक गिरफ्तार, महाकुंभ में साधु के वेश में छिपा था।

    Bhopal : छात्रा से छेड़छाड़ कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला शिक्षक गिरफ्तार, महाकुंभ में साधु के वेश में छिपा था।

    MP : विद्युत विभाग में स्मार्ट मीटर पर दिन में 8 घंटे की बिजली खपत पर 20% छूट देने का प्लान तैयार किया..

    MP : विद्युत विभाग में स्मार्ट मीटर पर दिन में 8 घंटे की बिजली खपत पर 20% छूट देने का प्लान तैयार किया..

    MP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, युवक गिरफ्तार..

    MP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, युवक गिरफ्तार..

    MP : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों की शादी के लिए जैत में भव्य आयोजन, शिवराज ने पत्नी साधना के साथ गीत गाकर मेहमानों को मोहित किया।

    MP : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों की शादी के लिए जैत में भव्य आयोजन, शिवराज ने पत्नी साधना के साथ गीत गाकर मेहमानों को मोहित किया।

    MP : युवती ने की आत्महत्या, छत के पाइप से दुपट्टा बांधकर लगाई फांसी..

    MP : युवती ने की आत्महत्या, छत के पाइप से दुपट्टा बांधकर लगाई फांसी..

    Good news : मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 10वी 12वीं के विद्यार्थी के लिए अब दो मुख्य परीक्षा होंगी फेल होने पर दोबारा दें सकेंगे परीक्षा..

    Good news : मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 10वी 12वीं के विद्यार्थी के लिए अब दो मुख्य परीक्षा होंगी फेल होने पर दोबारा दें सकेंगे परीक्षा..

    Shiv Navratri 2025 : 17 फरवरी से शुरू होगा शिव आराधना का महापर्व..

    Shiv Navratri 2025 : 17 फरवरी से शुरू होगा शिव आराधना का महापर्व..

    डाइट में शामिल करें ये 4 हाई प्रोटीन फूड, तेजी से वजन घटाने में करेंगे मदद

    डाइट में शामिल करें ये 4 हाई प्रोटीन फूड, तेजी से वजन घटाने में करेंगे मदद

  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
    • भोपाल
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदा पुरम
    • रीवा
    • सागर
    • शहडोल
  • देश विदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
    • About us
    • Privacy Policy
    • Discliamer
    • E paper
    • Terms & Conditions
    • वीडियो
    • Contact Us
No Result
View All Result
Bhartiya News
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरे
  • मध्य प्रदेश
  • देश विदेश
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
Home Entertainment

आंध्र के डिप्टी CM पवन कल्याण का तीसरी बार तलाक:रूसी मॉडल अन्ना कोनिडेला से 2013 में शादी की थी

by Sabir Khan
November 10, 2026
in Entertainment
0
आंध्र के डिप्टी CM पवन कल्याण का तीसरी बार तलाक:रूसी मॉडल अन्ना कोनिडेला से 2013 में शादी की थी
511
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
Contact News Publisher

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण तथा उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने आपसी सहमति से तलाक लिया है। शादी के 13 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। उपमुख्यमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, यह फैसला आपसी समझ और सम्मान के साथ लिया गया। दोनों ने कहा कि वे अच्छे दोस्त बने रहेंगे। पवन कल्याण और अन्ना अपने बच्चों के लिए समर्पित माता-पिता की भूमिका निभाते रहेंगे। बच्चों की खुशी और भलाई दोनों की साझा प्राथमिकता रहेगी। पवन कल्याण ने तीन शादियां की हैं और तीनों ही बार उनका तलाक हुआ है। पवन कल्याण के 3 तलाक की कहानियां 1997: पहली शादी, पत्नी नंदनी फिल्मी डेब्यू के एक साल बाद ही पवन कल्याण की शादी उनके परिवार ने नंदिनी से करा दी थी। एक इंटरव्यू में पवन कल्याण ने कहा था, परिवार के कहने पर मैंने रिश्ते को अपना लिया था। कुछ समय हमारे बीच चीजें खराब होने लगी। हर रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं चलता, इसलिए ये अच्छा है कि एक दूसरे से अलग हो जाएं। नंदिनी से तलाक से लेने से पहले पवन अपनी को-स्टार रेनु देसाई के साथ लिव इन में रहने लगे थे। 2004 में रेनू ने बेटे अकिरा नंदन को जन्म दिया। बिना तलाक लिए दूसरी महिला के साथ रहने के कारण नंदिनी ने पवन के खिलाफ बाइगैमी कानून के तहत अदालत में केस दर्ज किया। साथ ही खर्च के लिए उन्होंने तलाक के बाद हर महीने 5 लाख रुपए की मांग की। बाइगैमी का मतलब किसी का शादीशुदा होते हुए दूसरी शादी करना होता है। नंदिनी ने IPC की धारा 494 के तहत चिरंजीवी, नागेंद्र बाबू और रेनू देसाई सहित परिवार के अन्य सदस्य पर भी केस दर्ज किया। इस केस के बाद 2007 में ही पवन ने नंदिनी से तलाक ले लिया। तलाक के समय पवन ने 5 करोड़ की गुजारा भत्ता दिया था। 2009: दूसरी शादी, पत्नी रेनू नंदिनी से तलाक लेने के बाद पवन ने 28 जनवरी 2009 को रेनू से शादी कर ली। शादी के बाद रेनू ने बेटी आध्या को जन्म दिया। रेनू के साथ अपनी शादीशुदा रिश्ते को शुरू करने के लिए पवन ने क्या कुछ नहीं किया, लेकिन रेनू के साथ भी अपने रिश्ते को बचाने में असफल रहे। शादी के 3 साल बाद ही रेनू ने 2012 में उनसे तलाक ले लिया। इस बार तलाक की वजह अफेयर नहीं था। रिपोर्ट्स ने दावा किया था कि आर्थिक तंगी के दौरान पवन ने अपने भाई नागेंद्र बाबू की मदद की, जो तलाक का कारण बनी। हालांकि, दोनों ने इस बारे में कभी बात नहीं की। पवन ने अपने वकील के जरिए बहुत कोशिश की कि तलाक ना हो, लेकिन वो विफल रहे। जब दोनों को तलाक हुआ तब पवन फिल्म तीन मार की शूटिंग कर रहे थे, जो बॉलीवुड फिल्म लव आज कल की रीमेक है। 2013: तीसरी शादी, पत्नी अन्ना लेजनेवा रेनू से तलाक लेने के बाद पवन को रूसी मॉडल अन्ना लेजनेवा से प्यार हो गया। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। रेनू से तलाक के एक साल बाद ही पवन ने 30 सितंबर 2013 में अन्ना से शादी कर ली। इस शादी से पवन बेटी पोलेना अंजना पवनोवा और बेटे मार्क शंकर पवनोविच के पिता बने। तीन शादी करने पर पवन ने कहा था- मेरा तो शादी करने का ही इरादा नहीं था। वो तो वक्त के साथ बस होता गया। एक शादी नहीं चली इसलिए मुझे दूसरे से शादी करनी पड़ी। तीसरी बार तलाक पर कहा- शादी खत्म, लेकिन दोस्त बने रहेंगे तलाक के फैसले के बाद पवन कल्याण की ओर से जारी बयान में कहा गया- अपनी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा एक साथ बिताने के बाद हमने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला किया है। भले ही हमारी शादी खत्म हो गई है, लेकिन हम अच्छे दोस्त बने रहेंगे और अपने प्यारे बच्चों के लिए समर्पित माता-पिता की भूमिका निभाते रहेंगे। बच्चों की खुशी और भलाई हमेशा हमारी साझा प्राथमिकता रहेगी। पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला ने अपने शुभचिंतकों से उनके जीवन के इस मुश्किल दौर में प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की। 2014 में पार्टी बनाई, 2024 में राज्य के डिप्टी सीएम बने एक्टर पवन कल्याण ने 14 मार्च 2014 को जनसेना पार्टी बनाई थी। 2024 का विधानसभा चुनाव उन्होंने टीडीपी और भाजपा के साथ गठबंधन करके लड़ा था। चुनाव में टीडीपी ने आंध्र प्रदेश की 175 सीटों में से 135, जनसेना पार्टी ने 21 और भाजपा ने 8 सीटें जीती थीं। टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू राज्य के सीएम और जनसेना पार्टी चीफ पवन कल्याण राज्य के डिप्टी सीएम बने थे। अब पढ़िए पवन कल्याण के बारे में सबसे पहले देखिए यह तस्वीर… तारीख: 17 अक्टूबर 2022 जगह: विशाखापट्‌टनम में जन सेना पार्टी (JSP) का ऑफिस पार्टी ऑफिस में JSP के प्रेसिडेंट पवन कल्याण एक मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। पवन ने कहा, ‘कुछ रूलिंग पार्टी के लाेग यहां तक कि चीफ मिनिस्टर वाई.एस जगन मोहन रेड्‌डी बीते कुछ दिनों से मुझे ‘पैकेज स्टार’ कहकर बुला रहे हैं। वो आरोप लगा रहे हैं कि मैं भारतीय जनता पार्टी (BJP) और तेलुगु देशम पार्टी (TDP) का प्रमोशन करने के लिए उनसे ‘पैकेज’ लेता हूं।’ यह कहते हुए अचानक से पवन के तेवर बदल गए। उन्होंने अपनी चप्पल उतारी और उसे हाथ में उठाकर कहा- ‘अगली बार अगर किसी ने मुझे पैकेज स्टार बुलाया तो मैं उसे इसी चप्पल से मारूंगा…’ तारीख: 7 जून 2024 जगह: नई दिल्ली में पुरानी संसद का सेंट्रल हॉल NDA के निर्वाचित सांसदों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में संपन्न हुए आम चुनावों में भाजपा और उसके सहयोगी दलों के प्रदर्शन पर चर्चा कर रहे थे। यहां उन्होंने मंच से कहा- ‘और ये जो यहां पर दिखता है न पवन.. ये पवन नहीं है आंधी है.. ।’ पवन का असली नाम कोनिडेला कल्याण बाबू है। पिता कोनेडेला वेंकट राव कॉन्स्टेबल थे और उनका नियमित रूप से ट्रांसफर होता रहता था। बचपन से ही पवन का मन पढ़ाई में नहीं लगता था। दसवीं पास करने तक वो कई बार फेल हुए पर कराटे में ब्लैक बेल्ट थे। एक दिन मार्शल आर्ट प्रेजेंटेशन इवेंट में उन्होंने अपना नाम कल्याण बाबू की जगह पवन कल्याण लिखवा दिया और यहीं से उनका नाम बदल गया। डिप्रेशन में गए, सुसाइड की कोशिश की एक इंटरव्यू में अपने बचपन का जिक्र करते हुए पवन ने बताया था, ‘मैंने बहुत आम जिंदगी जी है। परिवाले वाले जो कहते गए, वो मैं करता गया। खुद के बारे में कभी ज्यादा सोचा नहीं। मेरा ध्यान पढ़ाई पर कम, बाकी चीजों पर ज्यादा रहता था। इसी दौरान मुझे अस्थमा हो गया और इसके चलते मैंने लोगों से मिलना-जुलना कम कर दिया। धीरे-धीरे डिप्रेशन में चला गया। एक दिन बड़े भाई चिरंजीवी की लाइसेंसी पिस्टल से मैंने सुसाइड करने की कोशिश भी की, पर परिवार वालों ने बचा लिया।’ फिल्मों में आने के लिए भाभी ने प्रेरित किया इस घटना के बाद पवन ने जिंदगी को नए तरीके से देखना शुरू किया। कंप्यूटर की पढ़ाई की और योग करने लगे। पवन के बड़े भाई चिरंजीवी और नागेंद्र बाबू साउथ में सुपरस्टार हैं, पर इसके बावजूद पवन एक्टिंग नहीं बल्कि खेती करना चाहते थे। हालांकि उनकी भाभी सुरेखा ने उन्हें फिल्मों में आने के लिए प्रेरित किया और इस तरह वो एक्सीडेंटल एक्टर बन गए। लगातार 6 हिट फिल्में दीं, सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर बने 1996 में फिल्म ‘अक्कड़ा अम्मायी इक्कदा अब्बायी’ से पवन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। 1997 से 1999 के बीच लगातार 6 हिट फिल्में देकर वो स्टार बन गए। पवन ने अपने भाई चिरंजीवी से अलग यूथ आइकन की इमेज बनाई। 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘सुस्वागतम’ से पावर स्टार का टाइटल मिला। इसी दौर में वो तेलुगु फिल्मों के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर भी बने। 7 फिल्मों में स्टंट को-ऑर्डिनेटर के तौर पर भी काम किया। शाहरुख से ज्यादा पैसे मिल रहे थे, ठुकरा दिया ऑफर 2001 में जहां पवन साॅफ्ट ड्रिंक पेप्सी के ब्रांड एंबेस्डर थे तो वहीं भाई चिरंजीवी कोका-कोला का प्रचार कर रहे थे। उस वक्त एक कोला ब्रांड ने पवन को ऐड करने के लिए शाहरुख खान से ज्यादा पैसे ऑफर किए थे, लेकिन पवन ने वह ऑफर ठुकरा दिया था। उनका कहना था, ‘जब मुझे पता चला कि कोला सेहत के लिए हानिकारक है तो मैंने इसका ऐड करना छोड़ दिया। मेरे लिए पैसों से ज्यादा जरूरी मेरा विश्वास है।’ भाई की पार्टी से पॉलिटिक्स में उतरे, फिर उनका ही विरोध किया साल 2008 में पवन ने भाई चिरंजीवी की पार्टी प्रजा राज्यम के अध्यक्ष के रूप में पॉलिटिक्स में एंट्री ली। 2011 में चिरंजीवी की पार्टी ने कांग्रेस से गठबंधन कर लिया। भाई के इस फैसले से नाखुश होकर पवन ने 2014 में जनसेना पार्टी बना ली और कांग्रेस का जमकर विरोध किया। 2020 में पवन ने बीजेपी से गठबंधन कर लिया।

Share204Tweet128Share51
Sabir Khan

Sabir Khan

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Badnawar : मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार को श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।

Badnawar : मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार को श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।

January 29, 2024
धार : शहर के इमामबाड़े को लेकर मुस्लिम समाज ने दिया ज्ञापन।

धार : शहर के इमामबाड़े को लेकर मुस्लिम समाज ने दिया ज्ञापन।

August 20, 2023
धरमपुरी में कुछ समय के लिए छाया सन्नाटा, आम लोगों की समझ से परे अफरातफरी मच गई और नगर की दुकानों के सटर गिरने लगें।

धरमपुरी में कुछ समय के लिए छाया सन्नाटा, आम लोगों की समझ से परे अफरातफरी मच गई और नगर की दुकानों के सटर गिरने लगें।

March 16, 2021

किसान यूनियन ने किया धरना प्रदर्शन एसीएम ने समझा-बुझाकर धरना कराया समाप्त

0
पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, बेटी ने पिता के बारे में बताई ये बात

पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, बेटी ने पिता के बारे में बताई ये बात

0
फिरोजपुर में दो पक्षों में झगड़ा, गांव पहुंची पुलिस टीम को भी घेरा, बचाव में करनी पड़ी हवाई फायरिंग

फिरोजपुर में दो पक्षों में झगड़ा, गांव पहुंची पुलिस टीम को भी घेरा, बचाव में करनी पड़ी हवाई फायरिंग

0
अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में पहुंचे CM विजय:रजनीकांत और कमल हासन साथ दिखे; एटली-भुवनेश्वर कुमार भी पहुंचे, देखें तस्वीरें

अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में पहुंचे CM विजय:रजनीकांत और कमल हासन साथ दिखे; एटली-भुवनेश्वर कुमार भी पहुंचे, देखें तस्वीरें

November 22, 2026
MP : मांडू और बाग गुफाओं की विरासत को दुनिया तक पहुंचाने का मौका, MP Tourism ने शुरू की फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी और रील प्रतियोगिता..

MP : मांडू और बाग गुफाओं की विरासत को दुनिया तक पहुंचाने का मौका, MP Tourism ने शुरू की फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी और रील प्रतियोगिता..

November 22, 2026
₹1,600 करोड़ कमाने वाली 5वीं भारतीय फिल्म बनी रामायण:17वें दिन भारत में ₹27.40 करोड़ कमाए, विदेशों में कुल कमाई ₹533 करोड़ हुई

₹1,600 करोड़ कमाने वाली 5वीं भारतीय फिल्म बनी रामायण:17वें दिन भारत में ₹27.40 करोड़ कमाए, विदेशों में कुल कमाई ₹533 करोड़ हुई

November 22, 2026
Bhartiya News

Copyright © 2017 Bhartiya News

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरे
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
    • भोपाल
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदा पुरम
    • रीवा
    • सागर
    • शहडोल
  • देश विदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
    • About us
    • Privacy Policy
    • Discliamer
    • E paper
    • Terms & Conditions
    • वीडियो
    • Contact Us

Copyright © 2017 Bhartiya News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In