CM डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टर-कमिश्नर और SP-IG के साथ की समीक्षा बैठक, त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश..
भोपाल@साबिर खान fm
मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी कलेक्टर-कमिश्नर और पुलिस अधीक्षक-महानिरीक्षक (एसपी-आईजी) के साथ आयोजित कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। बैठक में राज्य शासन की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं और विकास कार्यक्रमों के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति को लेकर फीडबैक भी प्राप्त किया।
फ्लैगशिप योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा…
कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य शासन की विभिन्न प्रमुख योजनाओं और विकास कार्यक्रमों के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान संबंधित अधिकारियों से फीडबैक प्राप्त कर योजनाओं और कार्यक्रमों की मैदानी प्रगति की जानकारी ली गई।
त्योहारों को लेकर कानून-व्यवस्था पर जोर…
आगामी महीनों में मनाए जाने वाले विभिन्न तीज-त्योहारों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से समय रहते आवश्यक सुरक्षा प्रबंध करने को कहा, ताकि त्योहारों के दौरान व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जा सकें।
बैठक में प्रदेश के सभी कलेक्टर-कमिश्नर और पुलिस अधीक्षक-महानिरीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। बैठक का प्रमुख फोकस सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा तैयारियों पर रहा।






























