पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में सक्रिय सोशल एक्टिविस्ट पत्रकार आजम राही (शेख) को द नून एकेडमी फॉर गर्ल्स’ इंटीग्रेटेड स्टडीज, इंदौर में मीडिया प्रभारी (Media In-Charge) नियुक्त किया गया है। संस्था की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार उनकी नियुक्ति 8 सितंबर 2026 से प्रभावी होगी..
इंदौर@साबिर खान fm
द नून एकेडमी की प्रधानाचार्य इंशा कुरैशी की अनुशंसा पर आजम राही (शेख) को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति पत्र में उनके पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र के अनुभव और समाचार संचार की व्यावसायिक समझ को प्रमुख आधार बताया गया है।
संस्था के अनुसार, आजम राही के अनुभव का लाभ मीडिया संबंधों, जनसंचार और जनसंपर्क गतिविधियों को और मजबूत करने में मिलेगा।
मीडिया प्रभारी के रूप में संभालेंगे ये जिम्मेदारियां..
मीडिया प्रभारी के तौर पर आजम राही (शेख) संस्था की मीडिया गतिविधियों के समन्वय के साथ कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालेंगे। इनमें आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों का निर्माण एवं प्रसार, संस्था की गतिविधियों की मीडिया कवरेज और प्रिंट, डिजिटल एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ प्रभावी समन्वय शामिल है।
संस्था ने उनसे व्यावसायिकता, ईमानदारी, विवेकशीलता और पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ जिम्मेदारी निभाने तथा संस्था के मूल्यों, मानकों और गरिमा को बनाए रखने की अपेक्षा जताई है।
इंशा कुरैशी ने दी शुभकामनाएं..
द नून एकेडमी की प्रधानाचार्य इंशा कुरैशी ने आजम राही (शेख) को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और कार्यकुशलता से संस्था की मीडिया एवं जनसंपर्क गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।






























