जांच, दवाइयों और स्वास्थ्य सामग्री का निःशुल्क वितरण; मरीजों की बनाई गई आभा आईडी…
धार@साबिर खान fm
शहर के खानपुरा क्षेत्र में 21 अगस्त 2026 को समाजसेवी संस्था IDSSS इंदौर और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 100 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
शिविर के दौरान मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई और आवश्यकतानुसार उन्हें निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। इसके साथ ही संस्था की ओर से मरीजों को प्रोटीन पाउडर, आयरन, कैल्शियम और मल्टीविटामिन सिरप भी निःशुल्क वितरित किए गए।
डॉक्टरों और स्वास्थ्य टीम ने किया उपचार..
स्वास्थ्य विभाग के डॉ. नरेंद्र कुमार पर्वच्या के मार्गदर्शन में डॉ. नम्रता जोशी और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर में पहुंचे मरीजों की जांच कर उनका उपचार किया। स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी मरीजों को दिया गया।
शिविर में IDSSS संस्था की नीता मैडम, सिस्टर मेरी कुट्टी, प्रेरक भारत रावत और वर्षा भावरे सहित स्वास्थ्य विभाग के डॉ. राहुल चौहान, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं और अन्य कर्मचारियों का सहयोग रहा।
निःशुल्क बनाई गई आभा आईडी..
शिविर की एक महत्वपूर्ण सुविधा के तहत मरीजों की निःशुल्क आभा आईडी (ABHA ID) भी बनाई गई। इसके माध्यम से लोगों को अपनी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को डिजिटल रूप से व्यवस्थित रखने में मदद मिल सकेगी।
आयोजकों के अनुसार, ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और उन्हें जांच, उपचार तथा स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। खानपुरा में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।






























