सरकारी नौकरियों में ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण- शेखावत
बदनावर@टीम भारतीय न्यूज़
दीपावली त्यौैहार के दुसरे दिन कार्य्रकर्ताओें ने बालौदा, रामपुर, भिडोताख्ुार्द, सांभर, सकतली, संगसरा, जुहावदा, बगडीताज, मौलानी, कंडारिया, सरवनिया का दौरा कर मतदाताओं से शेेखावत के लिए जनसर्मथन मांगा। ब्लॉक कांग्र्रेेस कमेटी केसुर अध्यक्ष सुनिल सांखला, लियाकत पटेल, राजेश राठौड, गजेन्द्र पटेल, पंकज लोधा, देवीसिंह पटेल, मनोज परमार, वद्रीचंद माली, कालुसिंह पटेल, आलोक शर्मा सहीत कई कार्यकर्ता मौजुद थे। रामपुर के मतदाताओं ने गांव मे ही सोसायटी खोलने की मांग रखी वही खेरोद, रामपुर, उमरिया से तोरनोद तक सडक मार्ग निर्माण की बात कही गयी।
कांग्रेस मीडिया प्रभारी महेष पाटीदार ने बताया कि भवंरसिंह शेखावत ने गरडावद, मलगांव, लसुडिया, उमरियाबडा, कालुखेडी, अनारद सहीत कई गांवों में मतदाताओं से सर्मथन मांगा गया। बाबुजी ने पिछले कार्यकाल में किए विकास कार्य की बदौलत इस क्षेत्र में भारी सर्मथन मिला है। ग्रामीण बढचढ कर स्वागत करने के साथ बाबुजी का सर्मथन करने किया गया। इस क्षेत्र के लोग बाबुजी के काम करने की शेली से काफी प्रभावित दिखायी दिए।
किसानों का कर्ज माफ होगा, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलेगा-शेखावत
जनसपंर्क के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के वचन पत्र के बारे में बताते हुए कहा कि नारी सम्मान योजना के तहत 1500 रु प्रतिमाह सभी महिलाओं को खाते में आएगे। घरेलु उपभोक्ताओं को 100 युनिट बिजली फ्री, अगले 100 युनिट का बील हाफ, 500 रु में गैस सिलेन्डर, किसानों का कर्ज माफ होगा, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलेगा, किसानों को 5 हार्सपावर तक बिजली फ्री, सिंचाई के पुराने बिजली बील माफ, सरकारी नौकरियों में ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण, जातिगत जनगणना का लाभ, किसान आंदोलन के मुकदमे माफ किए जाएगे। शेखावतजी ने क्षेत्र की समस्याओं पर कहा कि तालाब की समस्या, सडक की समस्या, पेयजल की समस्या का निराकरण प्राथमिकता से किया जाएगा।
मंगलवार का शेखावतजी का दौरा कार्यक्रम- मंगलवार को कांग्रेस प्र्रत्याशी भंवरसिंह शेखावत नागदा, दोलतपुरा, भोपावली, मुसावदा, अंतराय, चौकी सवेरा, माचकदा, बडोदिया, हरसौरा, सादलपुर, बिजुर, केसुर, रामनगर के मतदाताओं से रुबरु होगे।






























