म.प्र. शासन द्वारा महिला कल्याण के लिए संचालित “मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना” के बेहतर क्रियावहन हेतु जिलें में लाडली बहना सेना का गठन कर, जिला स्तरीय मास्टर प्रशिक्षणों का प्रशिक्षण शिविर आयोजन करने हेतु निर्देशित किया गया था।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
पुलिस अधीक्षक धार मनोज कुमार सिंह द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार डॉ. इंद्रजीत बाकलवार के मार्गदर्शन में लाडली बहना सेना के जिला स्तरीय प्रशिक्षण में महिलाओं संबंधित अपराधों एवं सायबर संबंधी जानकारी प्रशिक्षणार्थियों को देने हेतु महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेणु अग्रवाल व सायबर शाखा धार से सउनि भेरुसिंह देवड़ा को प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया ।
आज दिनांक 16-08-2023 को लाडली बहना सेना के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन “जिला पंचायत सभाकक्ष धार” में रखा गया, जिसमें जिलें के 13 ब्लाक के 16 परियोजना अधिकारी, 138 महिला सुपर वायजर (मास्टर ट्रेनर्स), आंगनवाडी कार्यकर्ता प्रशिक्षण हेतु सम्मिलित हुए।
महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेणु अग्रवाल द्वारा महिलाओं पर दहेज हत्या, घरेलू हिंसा, अपहरण, छेडछाड़, यातना, यौन उत्पीडन जैसे अपराधों पर कानूनी कार्यवाही संबंधित जानकारी दी गई। तथा “महिला हेल्प लाईन नम्बर 1090” पर काल कर अपनी शिकायत दर्ज कराने हेतु बताया गया।
सायबर शाखा धार से सउनि भेरुसिंह देवड़ा द्वारा आनलाईन फ्राड़, सोशल मीडिया फ्राड, लोन फ्राड, ओ.एल.एक्स. फ्राड, टावर कनेक्शन के नाम पर धोखाधडी आदि के संबंध में सायबर संबंधी विस्तृत जानकारी दी गयी तथा सायबर फ्राड हो जाने पर तत्काल “नेशनल सायबर हेल्प लाईन नम्बर 1930” पर अपनी शिकायत दर्ज कराने तथा सायबर क्राइम से बचने के उपाय व सायबर जागरुकता के संबंध मेंजानकारी दी गयी। उक्त शिविर कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुभाष जैन, सहायक संचालक इन्दरसिंह बुन्देला, सहायक संचालक सुश्री भारती डांगी, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेणु अग्रवाल व सायबर शाखा धार से सउनि भेरुसिंह देवड़ा, आर. राहुल जायसवाल, आर. शुभम शर्मा उपस्थित रहें।






























