आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत पिछले वर्ष देश भर में जहा हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया था। वही इस वर्ष शासन के निर्देशानुसार माटी को नमन, वीरों का वंदन के रूप में मेरी माटी मेरा देश अभियान 09 अगस्त से 30 अगस्त चलाया जा रहा है।
धरमपुरी@जफर अली
इसी तारतम्य में नगर परिषद द्वारा शुक्रवार को राजबाडा चौक में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माॅ सरस्वती एवं गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलीत कर किया गया। पश्चात नप अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण कर स्मारक पट्टिका का लोकार्पण किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, आम नागरीकों, अधिकारी, कर्मचारीयों को अमरदास सैनानी मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा पंचप्रण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम पश्चात नवीन नगर परिषद कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर नप अध्यक्ष निक्की डाॅ.जियाउल हक, उपाध्यक्ष बसंतीबाई विक्रम वर्मा, पार्षद मनीष बघेल, सचिन गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि डाॅ.जियाउल हक, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विक्रम वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि दिव्याराज तोमर, सुनिल भंवर, स्वच्छता ब्रांडएम्बेसेडर प्रशान्त शर्मा, नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थें। आभार पंकज शर्मा उपयंत्री ने माना।






























