भारी संख्या में महिलाओं का मिला समर्थन, प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही पांच घोषणाओं पर अमल किया जाएगा।
नालछा@जफर अली
किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुखराम मकवाना ने गुरुवार नालछा विकासखंड के विभिन्न गांव में नारी सम्मान योजना एवं किसान कर्ज माफी के फार्म वितरण एवं भरने की योजना का शुभारंभ किया इस दौरान महिलाओं में अपार उत्साह देखने को मिला बड़ी संख्या में महिलाओं ने नारी सम्मान के फॉर्म भरे
सुखराम मकवाना लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए प्रदेश कांग्रेसी अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं उन्होंने नारी सम्मान फॉर्म के साथ-साथ कांग्रेस की प्रमुख घोषणाओं कभी ग्रामीणों के बीच प्रचार प्रसार किया साथ ही किसान कर्जमाफी का प्रचार दौरा किया और फ्रॉम भरवाए।
सुखराम मकवाना ने ग्रामीणों को बताया कि प्रदेश में कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनते ही नारियों को बिना शर्त 1500रु दिए जाएंगे, 100 यूनिट बिजली माफ और 200 यूनिट बिजली तक के बिल हाफ घरेलू गैस सिलेडर 500 रुपए में दिए जाएंगे किसानों का कर्ज होगा माफ और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन लागू होगी।
श्री मकवाना ने इस बात का सभी को आश्वासन दिलवाया की जैसे ही कमलनाथ जी की कांग्रेस सरकार बनते ही सभी योजना धरातल पर लागू होगी उन्होंने ग्राम गुनेरा तलवाड़ा मगज पुरा अली मियां पुरा मेघा पुरा झुकने माफी बरखेड़ा पीपली माल कर्म तलाई पाटडी शिकारपुरा होते हुए जीरापुरा में यात्रा का समापन हुआ इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
3एन एल सी 02 नारी सम्मान योजना अंतर्गत किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुखराम मकवाना के नेतृत्व में फार्म भरने की शुरुआत की गई।






























