मध्य प्रदेश के सतना, मैहर, जबलपुर सहित अन्य स्थानों पर हुई बच्चियों से दुष्कर्म की घटना सहित महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के मामले को लेकर महिला कांग्रेस ने विरोध दर्ज कराया है।
धार@साबिर खान
बुधवार को क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल के मार्गदर्शन में सरदारपुर महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मैना मारू ने कलेक्टर के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम राहुल चौहान को सौंपा। ज्ञापन में प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं और मासूम बच्चियों पर होते बढ़ते अत्याचार प्रदेश के मुंह पर तमाचा है। बदहाल कानून व्यवस्था को सुधारा जाए।
ज्ञापन का वाचन ब्लॉक अध्यक्ष मैना मारू ने किया। इस दौरान सरदारपुर नगर परिषद् अध्यक्ष मीनाक्षी अर्पित ग्रेवाल, ब्लॉक उपाध्यक्ष राजूड़ी कलावा, पार्षद भावना भैरवे, मंडलम अध्यक्ष चेतना शर्मा, सोनाली, लक्ष्मीबाई, मंजूबाई, रेखाबाई, मंगलीबाई सहित युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन गेहलोत, धीरज पाटीदार, सरपंच नानुराम निनामा, आत्माराम सिंगार, आईटी सेल विधानसभा अध्यक्ष जीवन धाकड़ आदि मौजूद थे






























