Contact News Publisher
सरदारपुर ने फुटबॉल ही नही अपित विभिन्न खेलों में कई प्रतिभाएं दी है। नगर की ज्योति चैहान ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नगर का नाम गौरवान्वित किया है। यह बात विधायक प्रताप ग्रेवाल ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार रविवार को सरदारपुर के खेल परिसर मैदान पर आयोजित विधायक कप फुटबॉल स्पर्धा 2023 के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए कही।
धार@साबिर खान
एक दिवसीय फुटबॉल स्पर्धा में पुरूष वर्ग में 8 टीम एवं बालिका वर्ग में 4 टीम ने सहभागिता की। पुरूष वर्ग का फाईनल मुकाबले में एसएफसी सरदारपुर ने एसएससी ओल्ड सरदारपुर को 3-0 से हराकर जीत दर्ज की तो वहीं सेवन टाईगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में एसएससी ओल्ड ने एसएफसी जूनियर को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्मला कान्वेन्ट राजगढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विजेता टीम को किया पुरस्कृत
विधायक श्री ग्रेवाल ने पुरूष एवं महिला वर्ग में विजेता टीम को क्रमश: 13-13 हजार रूपए, उपविजेता टीम को 8-8 हजार एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 5-5 हजार की ईनामी राशि एवं शील्ड देकर पुरूस्कृत किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप मे नगर परिषद् अध्यक्ष मीनाक्षी अर्पित ग्रेवाल, प्रमोदराज जैन, विधायक प्रतिनिधि संजय जायसवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पड़ियार, मंडलम अध्यक्ष अंबर गर्ग, अंसार खान, राजगढ़ नपं उपाध्यक्ष दीपक जैन, पार्षद प्रतिनिधि परवेज लोदी, विष्णु चौधरी, धीरज पाटीदार, शरद गोयल, तुषार गौराना आदि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों को खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ब्लॉक समन्वयक सुनीता भाबर ने स्मृति चिह्न प्रदान किए। इस अवसर पर खेल परिसर सरदारपुर के व्यायाम अनुदेशक संजय दीक्षित, अश्विन दीक्षित, नरेन्द्र डांगी, शैलेन्द्र पाल का विशेष सहयोग रहा।






























