भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा धार के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक लीलाधर देशमुख के नेतृत्व में प्लांट ए लाइफ अभियान के तहत 30 जुलाई तक सतत पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।जिसमे लगभग तैरह सो पौधे लगाए जाएगे।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
इसी कड़ी में धार शाखा परिसर एल आई सी क्वाटर परिसर एवं नेशनल हाईवे व नागदा क्षेत्र में पौधारोपण किया गया ।शाखा प्रबंधक देशमुख ने अपने संदेश मे कहा की धरती हे तो प्राणी हे,पेड़ है तो सांस है, पेड़ लगाओ जीवन बचाओ, उन्होने बताया की पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए उतने ही आवश्यक हैं, जितनी सांस के लिए हवा, पीने के लिए पानी और जीने के लिए भोजन। जिस तरह जल के बगैर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती उसी तरह पेड़-पौधों के बिना जल की। अगर जल ही नहीं होगा तो जीवन भी नहीं होगा। पेड़-पौधे ही हैं जिनकी वजह से वर्षा होती है । पेड़ पौधे मे हमे पर्याप्त मात्रा मे सांस लेने के लिए अक्सीजन मिलती है।कई वृक्षो मे भगवान का वास होता है। कई पेड़ पौधे से हम आर्युवेदिक व यूनानी दवाई बनाते है ओर उन ओषाधियो से हम विभिन्न प्रकार की बीमारियो मे उपयोग कर लाभ लेते है। शाखा प्रबंधक देशमुख बताया कि प्रत्येक एक पौधा एक जीवन के बराबर होता है। पौधे को लगाकर उनकी बड़े होने तक सुरक्षा भी करनी चाहिए जिससे वृक्ष लगाने का उदेश्य पुरा हो सके।आओ पेड़ लगाओ समिति कड़ोद कला समिति के सदस्यों के साथ पौधा रोपण किया गया इस अवसर पर धार शाखा प्रबंधक लीलाधर देशमुख विकास अधिकारी दुबे,समिति के सरंक्षक दिनेश रघुवन्शी,भुरू शाह,मनोहर धाकड़,महेश धाकड़,मोहसिन खान,भयू खान,शंकर सोलंकी, राजेंद्र,लाल जी, संतोष पाटीदार,राजेश गेहलोद, देवराम मुकाती,कैलाश खराड़ी,कृष्णा मारु आदि सनीति के सदस्य गण उपस्थित रहे।






























