मखमली आवाज़, दर्द भरे नगमों और संगीत की दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले सिनेमा जगत के अमर गायक मुकेश जी को 100 वें जन्म दिवस पर संगीत के सुधी प्रेमियों ने उन्हें याद किया। कुक्षी के मशहूर स्वरांजली ग्रुप द्वारा जवाहर चौक में यादें मुकेश संगीत निशा कार्यक्रम आयोजन किया गया।
कुक्षी@टीम भारतीय न्यूज़
वरिष्ठ पत्रकार पं. मनोहर मंडलोई , जैन समाज के वरिष्ठ सुनेश जैन, सराफा व्यवसाई गिरधर सोनी, उद्योगपति जितेंद्र सोनी एवं पोरवाड़ समाज के अध्यक्ष उत्सव गुप्ता कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि थे।
अतिथियों द्वारा मां अम्बे के पूजन एवं मुकेश के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। स्वागत उद्बोधन ग्रुप के संरक्षक मशहूर गायक के सी मिस्त्री ने दिया, संगीत में हरफन मौला श्री राजू डुंगरवाल ने स्व. मुकेश जी के सुरमई जीवन पर प्रकाश डाला।
रिमझीम बारिश के बीच में सुमधुर गीतों का कारवां प्रारंभ हुआ जो देर तक चलता रहा। कार्यक्रम में समिति के सदस्य वरुण जी सोनी द्वारा एक प्यार का नगमा गाकर कार्यक्रम की शानदार शुरुआत की, राजू डूंगरवाल द्वारा कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है ,राजेंद्र गुप्ता एडवोकेट के द्वारा डुएट सॉन्ग मैना भूलूंगा मैं ना भूलूंगी से जोरदार आगाज किया गया, ग्रुप के सदस्य मुकेश चोयल द्वारा मेरी तमन्नाओं की तकदीर तुम सवार दो, जयप्रकाश गुप्ता द्वारा एक दिन बिक जाएगा माटी के मोल , जगदीश चंद्र गुप्ता अध्यापक द्वारा दुनिया बनाने वाले क्या तेरे मन में समाई तथा ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य भाई कै.सी. मिस्त्री ने शानदार शैली में.जब दीप जले आना की अपनी प्रस्तुति दी। दूसरे चरण एवं तीसरे चरण में सभी गायक कलाकारो ने अपनी प्रस्तुति दी संगीत प्रेमी भाई प्रशांत गुप्ता जितेंद्र सोनी,गिरधर सोनी,तरुण भावसार आदि ने ने भी एक से बढ़कर एक गायक ने शानदार प्रस्तुति दी।आयोजन में संगीत के चुनिंदा सुधी प्रेमियों ने लुफ्त उठाया। इस अविस्मरणीय आयोजन का संचालन एडवोकेट राजेंद्र कुमार गुप्ता ने किया तथा अभार अध्यापक जगदीश गुप्ता ने माना।






























