Contact News Publisher
शुक्रवार को कुक्षी में आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम थांदला में अवैध रूप से संग्रहित करके रखी अवैध शराब की करीब 18 पेटियां जब्त की है।
धार@साबिर खान
सहायक जिला आबकारी अधिकारी गोपाल सिंह राठौड़ एवं चंदन सिंह मीणा के नेतृत्व में दल ने कार्रवाई करते हुए 6 पेटी गोवा व्हिस्की, 3 पेटी मदिरा प्लेन, 9 पेटी माउंट 6000 केन बियर जब्त की है। शराब की कीमत 67 हजार 700 रुपए आंकी गई है। इस मामले में आरोपी इंदर पिता नाथू मौके से फरार हो गया। 189 बल्क लीटर शराब जब्त होने पर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन 2000 की धारा 34 (1) क एवं 34 (2) का प्रकरण आबकारी उपनिरीक्षक मुनेन्द्र सिंह जादौन द्वारा दर्ज किया गया है। कार्रवाई दल में आबकारी उपनिरीक्षक एसएन सिंगनाथ, राजेंद्रसिंह चौहान, मुनेन्द्र सिंह जादौन, आबकारी आरक्षक रत्ना अमलियार,ज्योतसिंह मावी, नारायण भावलकर, बलवीर सिंह राठौड़ एवं पद्मा बघेल शामिल थे।






























