धार जिले के ग्राम लुन्हेरा से विगत दिनों नेहा पिता गोविंद काग के लापता होने पर परिजनों द्वारा मनावर थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन 1 माह 20 दिन होने के बावजूद मनावर पुलिस प्रशासन द्वारा युवती को अभी तक दस्तयाब नहीं किया गया है। उसे परिजनों के सुपूर्द भी नहीं किया जा रहा है।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
इसको लेकर गुरुवार को सिर्वी समाज द्वारा ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा गया। ज्ञापन में परिजनों ने बताया कि हमें शंका है कि अंकित पिता राजेंद्र पडियार जाति कलाल जो कि ग्राम लुन्हेरा में ही अपने मामा के घर रहता था, वह लड़की को भगाकर ले गया है। शंका के आधार पर हमने गांव के ही लड़के के दोस्तों के नाम भी पुलिस को बताए है, जिन्होंने उन्हें भगाने में सहयोग किया ह। उन्हें बुलाकर पूछताछ की जाए। युवती के बयान परिजनों के समक्ष कराए जाए। अन्यथा समाज द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
थाना प्रभारी नीरज बिरथरे ने समाज बंधुओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि नेहा प्रकरण में पुलिस प्रशासन पुरी मुस्तैदी से अपना कार्य कर रही है। हम जानकारी मिलने पर सर्चिंग भी करवा रहे है। लड़के के मामा व उसके पिता को हमने पता लगाने के लिए थाने पर लाकर पूछताछ भी की है, लेकिन सफलता नहीं मिली। शीघ्र ही नेहा की खोज कर परिजनों के सामने बयान कराने का प्रयास कर रहे हैं।
ज्ञापन सौंपने के दौरान केन्द्रीय समिति सदस्य मोहन भायल, अभा सिर्वी महासभा मप्र के प्रांतीय अध्यक्ष सीए भगवान लछेटा, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश मुकाती वीआईपी, प्रांतीय न्याय सचिव एडवोकेट बाबुलाल गेहलोत, राजनीतिक सचिव अशोक सतपुड़ा, भवन निर्माण सचिव जगदीश जमादारी, ओंकारेश्वर ट्रस्ट उपाध्यक्ष भानालाल सोलंकी, महेश्वर ट्रस्ट उपाध्यक्ष लक्ष्मण परिहार, निमाड़ जिलाध्यक्ष राधेश्याम मुकाती, मनावर तहसील अध्यक्ष संदीप सेप्टा, कुक्षी तहसील अध्यक्ष जितेंद्र शिन्दे, गंधवानी तहसील अध्यक्ष किशोर काग, जिला पंचायत सदस्य कपिल सोलंकी व गणेश जर्मन, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय राठौर, सिर्वी महासभा युवा संगठन जिलाध्यक्ष नरेन्द्र देवड़ा, प्रदेश प्रतिनिधि लखन काग, सोहन वीआईपी आदि मौजूद थे।






























