35 वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला-पुरुश एवं 7वीं कैडेट बालक-बालिका ताईक्वांडों फाइट एवं पूमसे प्रतियोगिता 14 से 16 जुलाई तक सागर में आयोजित की गई थी।
धार@साबिर खान
कोच गगन सिंह ने बताया की बालिका वर्ग में अंडर 47 केजी में सौम्या सुरेश भदौरिया ने स्वर्ण पदक, ओम दिनेश कुमार डावर ने अंडर 52 केजी में स्वर्ण पदक, मासूम महेश मुवेल ने अंडर 45 केजी में कांस्य पदक, वेदांश पुरुषोत्तम पाटीदार ने अंडर 49 केजी में कांस्य पदक , शिवराज श्रवण निनामा ने अंडर 45 केजी में कांस्य पदक हासिल किया। शुभम गजानंद डोडिया, कुशाग्र अनिल सांखले, अंश सिंधिया, भूमिका गमरसिंह चौहान ने क्वार्टर फाइनल तक अच्छा प्रदर्शन किया। खुशबू सोलंकी, भूमिका ठाकुर, सर्वेश मकवाना, महत्व सांखले ने भी शत-प्रतिशत प्रदर्शन किया। यह सभी खिलाड़ी धार टीम मैनेजर महेश मुवेल, पवन सिंह के सहयोग में उपलब्धियों को प्राप्त कर सके। धार आने पर खिलाड़ियों को एसपी मनोज कुमार सिंह ने सम्मानित और प्रोत्साहित किया। जिला खेल अधिकारी राजेश शाक्य ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।






























