इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र मैं रहने वाले मनीष पिता पप्पू सिंह सुनहरे उम्र 21 वर्षीय द्वारा प्रेमिका से लाइव वीडियो कॉल कर बातचीत करते करते किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद युवक ने लाइव आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया है।
इंदौर@दीपक छाबड़ा
युवक द्वारा वीडियो के अनुसार तुम्हें लगता है कि मजाक कर रहा हूं और तुम्हें मेरी बात मजाक लग रही है इस तरह की बात कहते हुए युवक ने आत्महत्या की है मृतक मनीष के पिता हम्माली का काम करते हैं और देर रात जब वह घर पर आए और अंदर से नहीं खुला तो उन्होंने दरवाजे के छेद में से देखा तो मनीष फांसी के फंदे पर झूल रहा था मृतक मनीष द्वारा 10 दिन पहले ही सी–21 मॉल के नजदीक चाय की दुकान खोली थी तो वही पूरे मामले में यह भी बताया जा रहा है कि मृतक मनीष की मां कुसुम पिछले कई दिनों से लापता है और उसकी रिपोर्ट थाने पर भी दर्ज कराई गई है पहले लग रहा था वह मां के लापता होने के डिप्रेशन में इस तरह का कदम उठाया है लेकिन जब उसका मोबाइल चेक किया गया तो उसमें पूरा घटनाक्रम की जानकारी लगी और कई तरह के मैसेज भी प्राप्त हुए हैं और वीडियो सामने आने के बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो गया फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में मर्ग कायम करते हुए मोबाइल जप्त कर जांच पड़ताल शुरू कर दिए।






























