बड़वानी जिला मुख्यालय पर तिरंगा सोशल ग्रुप द्वारा प्रेस क्लब बड़वानी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का एवं जिले के सभी पत्रकारों का बड़े हर्ष और उल्लास के साथ अनिल कुमार जोशी द्वारा प्रोग्राम का संचालन कर सम्मान किया गया।
बड़वानी@टीम भारतीय न्यूज़
तिरंगा सोशल ग्रुप के संस्थापक डॉक्टर अब्दुल रशीद पटेल एवं पेशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार जैन एवं आरिफ इकरा गुरदिप सिंह गांधी विजय निगम रजाक तिगाले और समाजसेवी सादिक चंदेरी एवं इंदौर से आए विशेष अतिथि सफी शेख एडवोकेट साहब द्वारा सभी पत्रकारों को शील्ड और साल श्रीफल देकर सम्मानित किया बड़वानी प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण भाई सोनी एवं प्रेस क्लब बड़वानी के सभी पदाधिकारियों की तरफ से अध्यक्ष प्रवीण सोनी द्वारा तिरंगा सोशल ग्रुप के सभी समाजसेवियों का धन्यवाद किया आपने अपने संबोधन में कहा है कि आपने जो पत्रकारों को मान सम्मान और इज्जत दी है उसके लिए मैं जिले के सभी पत्रकारों की ओर से तिरंगा सोशल ग्रुप को धन्यवाद देता हूं आरिफ शेख इकरा द्वारा
मेरी बस्ती में कोयल सा तराना वही गाता है, जो गीता को समझता है जिसे कुरआन आता है! दिवाली के दीयो जिसके आंगन में उजाले हो, वही तो ईद की खुशियां गले मिलकर मनाता है!! नज्म पेश की गई।
इस प्रोग्राम में रिटायर्ड प्रोफेसर मंसूर खान असलम अशरफी सैय्यद रिजवान अली अकरम खान मोहम्मद नबी जाकिर मंसूरी एडवोकेट अब्दुल रहीम तीगाले एवं इस अवसर पर अंजड़ प्रेस परिषद के पत्रकारों का एवं सेंधवा, राजपूर एवं अन्य जगह से आए पत्रकारों का भी सम्मान हुआ सम्मान के बाद सभी के भोजन की व्यवस्था भी तिरंगा ग्रुप द्वारा की गई जिले के सभी पत्रकारों की ओर से तिरंगा ग्रुप के सभी समाजसेवी सदस्यों को धन्यवाद दिया।






























