जल्द ही शुरू होने वाली है विक्की पवार की एक नई फिल्म की शूटिंग जो मध्य प्रदेश में होगी। आपको बता दे कि इस फिल्म में मेकअप आर्टिस्ट इंदौर की अनामिका सितलानी है जिन्हे हाल ही में मुंबई मै इंडियन टेलीविजन दादा साहेब अवार्ड सम्मानित किया गया है जो इंदौर के लिए गर्व की बात हे।
इंदौर@साबिर खान
निर्मला सिने प्रोडक्शन में बनने वाली निर्माता ब्रजेश डहरवाल और निर्देशक डॉ. पुनीत की नई फिल्म में नागपुर शहर के अभिनेता विक्की पटले अनूठा रोल निभाने वाले है। यह फिल्म हिंदी और छत्तीसगढ़ी दो भाषाओं में बनाई जा रही हैं। इस फिल्म की लगभग 40 दिनों तक मध्यप्रदेश में शूटिंग होने वाली है। फिल्म बनने पूरे भारत में रिलीज की जावेगी । बालाघाट जिले में फिल्म की शूटिंग करने के लिए लगभग 40 कलाकारों की एक टीम वारासिवनी पहुँच चुकी हैं।
सामाजिक संदेश देने बनाई जा रही फिल्मः इस फिल्म के गाने भारत के विभिन्न स्थानों जैसे सूरत, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश में फिल्माए जायेंगे। यह फिल्म एक रोमांटिक, एक्शन ड्रामा तथा सामाजिक मुद्दों पर बनाई जा रही हैं। जिसमें सामाजिक संदेश दिया जा रहा है।
कैरियर को नई दिशा देगी फिल्म- विक्की: फिल्म के कलाकार विक्की पटले बताया कि यह फिल्म मेरे लिए बहुत परिवर्तनकारी हैं। यह फिल्म मेरे कैरियर को नई दिशा में बदल सकती है और बहुत मेहनत करने वाली फिल्म हैं। जिसमें मैं काफी समय से मेहनत कर रहा हूं और 12 महीने तक मैंने खुद को इसके लिए तैयार किया है। इस फिल्म का अभी नाम नहीं रखा गया।






























