कड़ोदकलां शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय कड़ोदकलां के शिक्षक का सतत 39 वर्षो की सेवा के बाद सेवानिवृति पर ग्रामीणों ने धूमधाम से विदाई दी।
बदनावर@टीम भारतीय न्यूज़
प्रारंभ में शिक्षक मोहन दास बैरागी को घोड़ी पर बिठाकर विद्यालय परिसर से शोभा यात्रा प्रारंभ की गई। नगर भ्रमण के दौरान रास्ते में सरस्वती विद्या मंदिर, ग्राम पंचायत भवन में शिक्षक का सम्मान एवं महाराणा प्रताप चौक व गांधी चौक पर स्थापित प्रतिमाओं को बैरागी ने पुष्पमाला पहनाई। मुख्य आयोजन स्थानीय पाटीदार धर्मशाला में संपन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र शर्मा थे। अध्यक्षता धार जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष पंडित छोटू शास्त्री ने की। विशेष अतिथि के रूप में विकास खंड शिक्षा अधिकारी बीएल पाटीदार, बैंक आफ इंडिया प्रबंधक बलराम बैरागी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर मुकाती, संकुल प्रभारी नाहर सिंह नर्गेश, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक हीरालाल राठौर, मनोहर दास बैरागी एवं शिक्षक की पत्नी पुष्पा बैरागी मंचासीन थे। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई आयोजन में उपस्थित विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं, ग्राम पंचायत के सरपंचगण, आओ पेड़ लगाए समिति, पूर्व छात्रों के समूह, तहसील पत्रकार संघ, जिला पत्रकार संघ, प्रेस क्लब कड़ोदकलां सहित अनेक शिक्षकों जनप्रतिनिधियों एवं पूर्व शिक्षकों व परिजनों नाते रिश्तेदारों ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया। प्रथम संबोधन सेवानिवृत्त शिक्षक रतनलाल परसाई ने सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक बैरागी के व्यक्तित्व पर स्वरचित गीत सुना कर शुरुआत की। कार्यक्रम को हीरालाल राठौर, नाहर सिंह नर्गेश, बीएल पाटीदार विकास खंड शिक्षा अधिकारी, पंडित छोटू शास्त्री एवं जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र शर्मा ने भी संबोधित कर शिक्षक बैरागी के 39 वर्षों के सेवाकाल के बारे में बताया। शिक्षक बैरागी की संबोधन के दौरान भावुक क्षण देख आंखें भर आई जिससे वह कम शब्दों में ही अपनी बात रख पाए। कार्यक्रम में गोवर्धन सिंह डोडिया गोवर्धन सिंह डोडिया तहसील पत्रकार संघ अध्यक्ष पंकज गुजराती ,कमलेश राव पवार, दीपक गिरी गोस्वामी, नरेंद्र जैन, नारायण कामदार ,नरेंद्र कामदार, मनोहर पटेल फुलेडी राधेश्याम धाकड़ ,दिनेश रघुवंशी, कृष्णा मारू ,संजय कामदार, रविराज जैन, विनोद पाटीदार , हितेश पवार, विजय पाटीदार का रहा। संचालन अनवर मंसूरी ने किया। आभार राहुल बैरागी ने माना।
9425046807






























