दिनांक 19.06.2023 को रात 08:30 बजे आरोपी राजेश उर्फ कमला पिता प्रतापसिंह तडवाल निवासी पेण्डरवानी ने इलाप पिता तेरसिंह भीलाला उसके घर के बाहर बोला कि मैं तेरी ओरत को पत्नि बनाकर रखुंगा इलापसिंह के विरोध करने पर उसे मां बहन की नंगी नंगी गालिया दी और जान से मारने की नियत से इलापसिंह के पेट पर धारदार चाकू मारकर गंभीर चोट पहुंचाई।
कुक्षी@आशुतोष सेन
जिससे इलापसिंह के पेट की चमडी कटकर अतडिया बाहर आ गई बाद आरोपी ने घायल इलापसिंह की पत्नि सीमा के कमर व जांघ में चाकू मारकर चोट पहुंचाई तथा घायल इलापसिंह के पिता तेरसिंह के सिर मे पत्थर मारकर चोट पहुंचाई और भाग गया। घायलो को डायल 100 वाहन मे बिठाकर सरकारी अस्पताल डही लाये जहां से तत्काल रेफर करने पर जिला अस्पताल बडवानी ले जाकर भर्ती किया गया । थाना डही की पुलिस द्वारा जिला अस्पताल बडवानी जाकर इलाप सिंह की पत्नी सीमा बाई की रिपोर्ट पर अप.क्र.124/2023 धारा 294,323,324,307 भादवि का अपराध कायम किया गया । अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह के निर्देशन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार, एसडीओ(पी) श्री धीरज बब्बर के मार्गदर्शन मे पुलिस थाना डही की टीम द्वारा आरोपी राजेश उर्फ कमला को चंद घण्टो मे ग्राम अतरसुमा देवधा बांटे से गिरफ्तार किया गया। आरोपी राजेश से घटना मे उपयोग किया गया लोहे का धारदार खटकेदार चाकू जप्त किया गया आरोपी को न्यायालय कुक्षी पेश किया जा रहा है । टीम मे थाना प्रभारी प्रकाश सरोदे, सउनि रामसिंह सोलंकी, सउनि सुखदेव अलावे, प्र.आर. राकेश, आर. लक्ष्मण का विशेष योगदान रहा । पुलिस अधीक्षक धार द्वारा टीम को पुरस्कार की घोषणा की गई ।






























