Contact News Publisher
धार जिले के निसरपुर में बीती रात सूचना मिली थी कि तकरीबन 1:30 बजे अज्ञात व्यक्ति बाइक के साथ पिपलिया के आसपास दुर्घटनाग्रस्त पढ़ा था जिसकी सूचना 108 पर मिलते ही उसे निसरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया।
कुक्षी@आशुतोष सेन
जिसके बाद व्यक्ति की हालत को देखते हुए उसे बड़वानी जिला अस्पताल रेफर किया गया मगर आज सुबह उस व्यक्ति ने दम तोड़ दिया अब तक इस व्यक्ति का पता नहीं चल पा रहा है जिसके पास बजाज की पल्सर गाड़ी थी जिसका नंबर एमपी 46एमपी 0756 है जो सूरजसिंह सोलंकी पिता सिकदार सोलंकी जामदा बयडी के नाम से बाइक रजिस्टर्ड है मामला बीती रात 12 बजे के बाद का है पुलिस गाड़ी नंबर से पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि व्यक्ति कहां का है इसका अभी पता नही चल पाया जिस किसी व्यक्ति को इसकी पहचान हो तत्काल निसरपुर चौकी पर चौकी प्रभारी से संपर्क करें फिलहाल मृत व्यक्ति बड़वानी जिला अस्पताल में है।






























