Contact News Publisher
दमोह पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर काम्बिंग गश्त के दौरान तारादेही थाना प्रभारी श्याम बेन ने अपने स्टाफ के साथ देर रात चेकिंग करते हुए सूचना मिलने पर एक काली इनोवा कार की घेराबंदी की जिससे कार में सवार लोग कार छोड़कर भाग गए पुलिस ने कार की तलाशी ली जिससे कार से 10 पेटी अवैध देशी शराब जब्त की गई है और फरार आरोपियों पर 34 (2) के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।






























