Contact News Publisher
सनकी दामाद ने दवाई लेकर आए ससुर को उतारा मौत के घाट पुलिस जांच में जुटी पुलिसबटियागढ़ थाना क्षेत्र के केरबना चौकी अंतर्गत जलना गांव में एक दुखद घटनाक्रम सामने आया है जहां मडियादो थाना क्षेत्र के चौरईया गांव से अपने दामाद की दवाई लेकर जलना गांव आए ससुर को कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया।
दमोह@चतुर्भुज बिट्टू दुबे
जानकारी के मुताबिक मृतक की बेटी और आरोपी की पत्नी दशोदा ने बताया कि मेरे पति का दिमागी संतुलन खराब ठीक नहीं था जिसका इलाज चल रहा है मंगलवार को मेरे पिता रामलाल राजगोंड उम्र 55 वर्ष दवाई लेकर आए थे जहाँ मेरे पति ने उन पर कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया घटना की जानकारी केरबना पुलिस व बटियागढ़ पुलिस को लगी घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बटियागढ़ लाए जहां पंचनामा कार्यवाही कर मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है






























