धार नगर पालिका परिषद के गठन के बाद से ही कांग्रेसी पार्षदों में मुख्य नगरपालिका अधिकारी के कार्यों को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
धार@साबिर खान
पिछले दिनों नवीन बस स्टैंड के शिलान्यास समारोह को लेकर भी कांग्रेस पार्षदों ने अपना विरोध दर्ज कराया था आज फिर एक बार कांग्रेसी पार्षदों ने धार नगर पालिका कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया , इस दौरान कांग्रेस पार्षदों ने जमकर नारेबाजी की तालाबंदी की जानकारी लगते ही भाजपा पार्षद भी नगरपालिका कार्यालय पहुंचे जहां दोनों ही दलों के पार्षदों में जमकर तू-तू मैं-मैं धक्का-मुक्की हुई । दोनों ही दलों के पार्षदों में बढ़ते विवाद को देख कांग्रेस के कुलदीप सिंह बुंदेला मनोज सिंह गौतम टोनी छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी नगरपालिका कार्यालय पहुंच गए जहां उन्होंने सीएमओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की दोनों ही दलों के पार्षदों के बढ़ते विवाद को देखते हुए एसडीएम वीरेंद्र कटारे ,सीएसपी देवेंद्र धुर्वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने सीएमओ निशिकांत शुक्ला व कांग्रेस पार्षदों के बीच बैठकर चर्चा की और मामले को शांत किया ।
कांग्रेस पार्षदों का आरोप है कि निशिकांत शुक्ला कांग्रेसी पार्षदों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं तथा उनकी कोई सुनवाई नहीं करते हैं ,जबकि निशिकांत शुक्ला इन आरोपों को सिरे से खारिज कर रहे हैं ।






























