Contact News Publisher
दमोह नगर में 3 करोड़ से अधिक राशि से बन रही सड़कों की गुणवत्ता पर कोर्ट द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद सागर से मोबाइल टेस्टिंग लैब का एक दल सड़क की क्वालिटी चैक की ओर सैंपल लिया, डेढ़ इंच की लेयर से बनी शहर की इन सड़कों की चौड़ाई पर भी प्रश्न उठाया गया, तब नगर पालिका ने नवनिर्मित डामर से बनी इन सड़क के किनारे गिट्टी सीमेंट लगाकर चौड़ीकरण कर दिया।
दमोह@चतुर्भुज बिट्टू दुबे
नगर पालिका और निर्माण एजेंसी ने तो कोर्ट के मुख्य द्वार पर भी सड़क की चौड़ाई कम कर दी थी यही नहीं मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट ने घर में सामने का भी यही हाल था जिसे गिट्टी सीमेंट लगाकर चौड़ीकरण दिखाया जा रहा है, तो वही विवेकानंद चौक जहा मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट का घर है वही डामर की लेयर इतनी कम है कि बारिश का पानी इकट्ठा हो जाता है।
आपको बता दें कि सड़क की मानक गुणवत्ता और अतिक्रमण को लेकर कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है जिसके बाद कोर्ट ने कलेक्टर नगर पालिका के अधिकारियों और mprdc से जबाव मांगा है, जिसके बाद यह कार्रवाई शुरू हुई है।






























