कलेक्टर जिला धार श्री प्रियंक मिश्र के निर्देशन में, सहायक आबकारी आयुक्त धार श्री विक्रमदीप सांगर के मार्गदर्शन में अवैध शराब के परिवहन,निर्माण तथा विक्रय पर प्रभावी कार्यवाही कार्यवाही करने बाबत सूचना के आधार पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रशांत मण्डलोई,राजेश जैन तथा आबकारी उप निरीक्षक राज कुमार शुक्ला की टीम ने आबकारी वृत्त धार में अवैध रूप से मदिरा परिवहन पर लगाम कसते हुए इंदौर अहमदाबाद मार्ग पर सूचना के आधार पर नाकाबंदी की ।
धार@साबिर खान
कुछ देर बाद कार इंदौर की ओर से आती दिखी। चालक के बगल में बैठा व्यक्ति कार रुकते ही भागने लगा जिसका पीछा आबकारी स्टाफ द्वारा किया गया परंतु पकड़ा नहीं जा सका परंतु वाहन चालक को पकड़ लिया गया। जिसने पूछने पर अपना नाम दीपक पिता गोविंद और भागने वाले का नाम पवन पिता गबू सिंह बताया। बाद होण्डा अमेज कार क्रमांक MP09WB5621 से मौके से 10 पेटी देशी मदिरा प्लेन तथा 10 पेटी बोल्ट केन बियर कुल मात्रा 210 ब. ली. मदिरा बरामद कर, म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क),34(2) के अंतर्गत प्रकरण कायम किया गया । जप्त वाहन तथा उनमें भरी शराब की कुल अनुमानित कीमत लगभग रु 5,63000/- है।
उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश जैन, प्रशांत मण्डलोई उप निरीक्षक राज कुमार शुक्ला तथा आबकारी आरक्षक राजेन्द्र पवार,ईश्वर लाल धींगान,शकुंतला खराड़ी,तथा आशीष माली की टीम द्वारा की गई।






























