Contact News Publisher
धार से पृथक कर कुक्षी को जिला बनाने की मांग दिनोदिन गर्माती जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के बदनावर आगमन पर पूर्व मंत्री व कुक्षी विधायक सुरेंद्र सिंह हनी के नेतृत्व में “कुक्षी जिला बनाओ आंदोलन” का प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर मांग प्रस्ताव पत्र सौपा।
कुक्षी@टीम भारतीय न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से आग्रह किया है कि, कुक्षी जिले की मांग को कांग्रेस के विधानसभा 2023 के वचन पत्र में शामिल कर कांग्रेस की सरकार आने पर कुक्षी को जिला बनाने की घोषणा करें।
प्रतिनिधिमंडल में “कुक्षी जिला बनाओ आंदोलन” प्रमुख सोमेश्वर पाटीदार, नगर परिषद उपाध्यक्ष शेख़ शब्बर हुसैन जीनवाला, पार्षद हरीश सेन, कुंदन शर्मा, विधायक प्रतिनिधि सुदामा पाटीदार, बंटी अग्रवाल, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष देवेंद्र जैन, शोएब, पप्पू रेवाल आदि उपस्थित थे।






























