हजरत अब्दुल्ला शाह दाता बियाबानी बाबा के सालाना उर्स में दूर-दूर से हजारों अकिद्तमदों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां रविवार व सोमवार रात्रि से अल सुबह तक कव्वालों के बीच शानदार मुकाबला हुवा, जिसे सुनने के लिए लोग रात भर डटे रहे। हजरत अब्दुल्ला शाह दाता का सालाना उर्स के सातवे दिन मजार पर जियारत करने जायरीनों का हुजूम उमड़ पड़ा। मजार परिसर में आखरी कुल की फातिहा के साथ सलाना उर्स का समापन हुआ।
धरमपुरी@जफर अली
सुबह से चादरपोशी करने का शुरू हुआ सिलसिला निरंतर चलता रहा। जायरीन जहां चादरपोशी करते नजर आए वही मन्नतें मांगने व तोलदान करने वालो का भी तांता लगा रहा।
उधर मेले में लगी तरह-तरह की दूकानों से जायरीन अपने अपने पसंद की वस्तुओं की खरीदारी करते नजर आए, वहीं मेले में लगे अनेकों झूले आकर्षण का केंद्र रहे झूलों पर झूल कर बच्चे खुश हो रहे थे, अतिथि के रूप में आए विधायक पांचीलाल मेड़ा ने भी मेले घूम कर व्यापारियों से मुलाकात की वही विधायक मेड़ा होटल पर बाफले सेखते तो कही मन्नत के लड्डू तोलते दिखाई दिए। बियाबानी कमेटी की ओर से उर्स के दौरान जायरीन के लिए लंगर (भंडारे) का भी आयोजन किया गया था, वहीं हकीम बाबा ठेकेदार द्वारा हर वर्ष की तरह पेयजल का पियाऊ लगाया गया था, उर्स के दौरान प्रशासन ने भी चाक चौबंद व्यवस्था की हुई थी जिसके चलते 7 दिवसीय उर्स का शांति पूर्वक रूप से समापन हुआ।






























